फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Businessman will sell some part of allotted plot from Sub Division of Plot Provision in GIDA gorakhpur

आर्थिक तंगी झेल रहे उद्यमियों के लिए राहत भरा कदम उठाएगी गीडा प्रशासन, जानिए कैसे

Thu, 02 Jul 2020 01:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Jul 2020 01:23 PM IST
सार

  • उद्यमियों को सब डिवीजन ऑफ प्लाट प्रावधान के तहत राहत देने की तैयारी
  • शासन स्तर पर बनाई जा रही है नीति, सभी औद्योगिक विकास प्राधिकरण में होगी लागू

विज्ञापन
Businessman will sell some part of allotted plot from Sub Division of Plot Provision in GIDA gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में जिन लोगों ने उद्योग शुरू करने के लिए गीडा में जमीन खरीद तो ली, लेकिन उद्योग स्थापित नहीं कर सके, गीडा प्रशासन ऐसे लोगों के लिए राहत भरा कदम उठाने जा रहा है। गीडा प्रशासन ऐसे लोगों को उनकी जमीन का कुछ हिस्सा बेचने की अनुमति देने जा रहा है। हालांकि शासन स्तर पर बनाई जा रही नीति के बाद इसको अंतिम रूप मिल सकेगा।

विज्ञापन

 
गीडा में बहुत सारे उद्यमी ऐसे हैं जो धन की कमी की वजह से उद्योग स्थापित नहीं कर पा रहे हैं। वहीं कुछ उद्यमी ऐसे भी हैं जिनके पास काफी बड़ा प्लाट है और फैक्ट्री स्थापित करने के बाद भी काफी जमीन बची रह गई है और बेकार है।

विज्ञापन

ऐसे में गीडा प्रशासन इस तरह की जमीन के आवंटियों को राहत देते हुए उन्हें जमीन का कुछ हिस्सा 'सब डिवीजन ऑफ प्लॉट' प्रावधान के तहत बेचने की अनुमति देने जा रहा है। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष आरएन सिंह ने बताया कि पहले भी ऐसा प्रावधान था, लेकिन बाद में इसमें बदलाव कर दिया गया।

अब फिर से इसे बोर्ड बैठक में रखा जा रहा है। ऐसा हो जाने के बाद उद्योग लगाने वाले कई उद्यमियों को प्लॉट मिल जाएगा। वहीं आर्थिक तंगी की वजह से उद्योग नहीं शुरू कर पा रहे उद्यमी इस दिशा में कदम बढ़ा सकेंगे।

गीडा सीईओ संजीव रंजन ने बताया कि शासन स्तर पर सब डिवीजन ऑफ प्लॉट के संबंध में नीति तैयार हो रही है। इसके बन जाने के बाद उद्यमी अपने प्लॉट का कुछ हिस्सा बेच सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed