फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Businessman uncle and nephew used to spend two days in illegal gold worth crores

Exclusive: मामा और भांजा दो दिन में खपा देते थे करोड़ों का अवैध सोना, भरोसे के बल पर करते थे सौदा

Thu, 14 Dec 2023 11:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर। Updated Thu, 14 Dec 2023 11:24 AM IST
सार

सूत्रों ने बताया कि बस्ती शहर का रहने वाला मामा मुंबई की बड़ी फर्म का साझेदार है। जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि फिलहाल अवैध सोने का ट्रांजिट प्वाइंट म्यांमार बन गया है। यहां से भारत में बड़े पैमाने पर सोने की तस्करी हो रही। यह सोना म्यांमार बॉर्डर क्रॉस कर इंफाल पहुंचाया जाता है।

विज्ञापन
Businessman uncle and nephew used to spend two days in illegal gold worth crores
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay

विस्तार

सोने-चांदी की अवैध धंधेबाजी में कुख्यात मामा-भांजे की जोड़ी का मामा डीआरआई की गिरफ्त में आ गया है। यह जोड़ी इतनी कुख्यात है कि सप्ताह के दो दिन बुधवार और रविवार को करोड़ों रुपये का सोना, बाजार में खपा देती है। वे लखनऊ से अवैध सोने की खेप लेकर निकलते थे और अयोध्या, बस्ती, संत कबीरनगर और सिद्धार्थनगर में दुकानदारों तक पहुंचा देते थे।

विज्ञापन


बाजार के सूत्रों ने बताया कि मामा-भांजे की ये जोड़ी बस्ती से अपने ड्राइवर के साथ बाजार में आती थी और सौदा कर लौट जाती थी। एक से दो दिन बाद आकर सौदा किए धंधे की कीमत लेकर चले जाते थे। इस बार डीआरआई ने मामा को अवैध सोने के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दरअसल, बस्ती के ग्रामीण और शहर के रहने वाले मामा-भांजे की रिश्तेदारी हिंदी बाजार में है। यहां के माध्यम से दोनों धंधेबाजों के संपर्क में आ गए। सूत्र बताते हैं कि बाजार में पांच से छह मुख्य धंधेबाज हैं, जहां वे अवैध सोने की आपूर्ति देते हैं। अभी कुछ दिन पहले बाजार के जिस संस्थान पर आईटी की टीम गई थी, उसके रिश्तेदार की दुकान के पास भी मामा-भांजे की जोड़ी आपूर्ति देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी लेक क्वीन क्रूज और होटल कोर्टयार्ड मैरियाट का कल करेंगे उद्घाटन

अंबे गहना बाजार में भी ये जोड़ी प्रति सप्ताह आपूर्ति देती है। सराफा भवन के पास के व्यावसायिक कटरे में भी जोड़ी आती है। इसके अलावा, गोपी गली में भी अवैध धंधेबाजों के नेटवर्क का कनेक्शन है। यहां भी इनके द्वारा अवैध सोना देकर खपाया जाता है। इसके अलावा कुछ और धंधेबाज दुकानदार हैं, जहां के सोने की आपूर्ति करते हैं। हिंदी बाजार के अलावा दूसरे बाजारों के भी कुछ धंधेबाजों तक इनकी पहुंच है।

भरोसे के बल पर करोड़ों का सौदा
अवैध सोने-चांदी के धंधेबाज बेहद विश्वास वाले होते हैं। सूत्र बताते हैं कि करोड़ों रुपये का सौदा भरोसे के बल पर किया जाता है। बुधवार और रविवार को बाजार में आने वाले मामा-भांजे और ड्राइवर पहले डिमांड के अनुसार क्रेडिट पर सोना दे देते हैं। एक से दो दिन बाद बाजार जाकर ड्राइवर नकदी लेकर हिसाब पूरा कर देता है। ये पूरा सिस्टम व्यवस्थित तरीके से चलता है।

इसे भी पढ़ें: कार की टक्कर से तीन वाहन क्षतिग्रस्त, चालक को पीटा

मामा के यहां शादी में शामिल हुए थे बाजार के कई व्यापारी
मामा के यहां 25 से 27 नवंबर तक वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। लड़के की शादी थी। अयोध्या से शादी संपन्न की गई थी। सूत्र बताते हैं कि बाजार से भी ये व्यापारी शादी में शिरकत करने पहुंचे थे। एजेंसी के पास शादी में गए व्यापारियों के नाम की सूची भी पहुंच गई है। सूत्रों ने बताया कि टीम को अंदेशा था कि गोरखपुर के भी व्यापारी भी इस बार अवैध धंधेबाजों के साथ हैं। लेकिन गोरखपुर के व्यापारी की जगह यहां के व्यापारी का कर्मचारी पकड़ा गया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में चार करोड़ का अवैध सोना बरामद, तीन गिरफ्तार

10 तारीख को भी बाजार में आई थी जोड़ी
10 नवंबर को भी बाजार में मामा-भाजे की जोड़ी आई थी। सूत्रों ने बताया कि अपने इन्हीं सब व्यापारी साथियों के पास जोड़ी ने अवैध सोने की खेप दी थी और नकद बकाया लगाया था। एजेंसी को इसकी भी जानकारी हो गई है। सूत्रों ने बताया कि यहां सप्लाई देकर दूसरी खेप लेकर वापस बुधवार को देने के लिए लखनऊ से निकले थे। इस बार गाड़ी में सिर्फ मामा ही था। डीआरआई की टीम ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ट्रेन में दो किलो सोना चोरी हो गया था
मामा-भांजे की जोड़ी के एक करीबी का करीब छह महीने पहले डेढ़ से दो किलो सोना ट्रेन में चोरी हो गया था। सूत्र बताते हैं कि यह सोना भी अवैध था। ऐसे में व्यापारी की तरफ से इसके गायब होने की सूचना तक नहीं दी गई थी। लेकिन, बाजार में सोना चोरी होने की चर्चा फैल गई थी।

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ताल में भी अब नैनीताल सा नजारा..क्रूज के साथ होटल हब भी पकड़ा रफ्तार

मामा और मुंबई की फर्म बन गई साझेदार
सूत्रों ने बताया कि बस्ती शहर का रहने वाला मामा मुंबई की बड़ी फर्म का साझेदार है। जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि फिलहाल अवैध सोने का ट्रांजिट प्वाइंट म्यांमार बन गया है। यहां से भारत में बड़े पैमाने पर सोने की तस्करी हो रही। यह सोना म्यांमार बॉर्डर क्रॉस कर इंफाल पहुंचाया जाता है। जहां से उसे सड़क मार्ग से कैरियर के जरिये दिल्ली, कोलकाता व मुंबई तक पहुंचाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed