{"_id":"657a09daac457b73ff059887","slug":"three-vehicles-damaged-in-car-collision-driver-beaten-up-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-398766-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कार की टक्कर से तीन वाहन क्षतिग्रस्त, चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कार की टक्कर से तीन वाहन क्षतिग्रस्त, चालक को पीटा
विज्ञापन
एम्स इलाके में रजही में हादसे के बाद भीड़ द्वारा तोड़ी गई कार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एम्स इलाके की घटना, हादसे के बाद कार पर किया पथराव
अमर उजाला ब्यूरो
कुसम्ही (गोरखपुर)। एम्स इलाके के रजही आरपीएफ कैंप के पास बुधवार शाम 5.30 बजे कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसा के बाद नाराज लोगों ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बचाव को पीछे भागा, जिसकी चपेट में दो बाइक आ गईं। कार सवार को भीड़ ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा अन्य घायलों को भी अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, आराजी चौरी निवासी हर्ष सिंह शाम को अपनी कार से गांव लौट रहे थे। इस दौरान रजही कैंप के पास एक बाइक से टक्कर हो गई। बाइक पर बच्चे सवार थे। जिसके बाद लोगों ने कार पर ईंट-पत्थर व डंडे से हमला बोल दिया। बताया जाता है कि कार चालक 19 वर्षीय हर्ष गाड़ी बैक कर भागने लगा।
इस दौरान उसने दो अन्य बाइकों में ठोकर मार दी, जिससे बाजार आया गुनराज निवासी रजही रमसरिया चोटिल हो गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने हर्ष को मारपीट कर अधमरा कर दिया। कार चालक के साथ एक अन्य युवक भी था जो मौके से फरार हो गया। कार को क्षतिग्रस्त कर दी गई। एम्स थाना प्रभारी संजय सिंह दलबल के साथ पहुंचे और लोगों को शांत कराए।