फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   burning car on the road in basti

बस्ती में चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने ऐसे बचाई जान, देखें वीडियो...

Mon, 13 Jan 2020 11:56 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंडेरवा (बस्ती)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंडेरवा (बस्ती)। Published by: विजय जैन Updated Mon, 13 Jan 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
burning car on the road in basti
धू धू कर जलती कार। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के देवरिया मांफी शिव मंदिर के पास रविवार देर रात में एक चलती कार में आग लग गई। और देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। जबकि कार सवार कार से धुआं निकलता देख साईड में कार खड़ी कर दी। और खुद दूर जाकर खड़ा हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


कार सवार बस्ती जिले के जामडीह पांडेय थाना कोतवाली निवासी सुधाकर पांडेय की है। सुधाकर पांडेय  रीनाल्ड डस्टर कंपनी की लाजी कार से गोरखपुर जा रहे थे। कि इतने में देवरिया मांफी शिव मंदिर के पास कार से धुआं निकलने लगा। जिसे देख गाड़ी साईड में खड़ी करके खुद दूर जाकर खड़े हो गए। सूचना पर पहुंचे मुंडे़रवा थाना के प्रभारी निरीक्षक सुशील शुक्ल और उपनिरीक्षक श्याममोहन त्रिपाठी ने फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


कार मालिक ने पुलिस को बताया कि ब्लोवर चलाने से कार में धुआं उठा और आग लग गई। जब कि पुलिस का कहना है कि कार ड्राईव कर रहे व्यक्ति ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। कार कैसे जली इस बात की जानकारी जांच के बाद ही पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed