फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bumper recruitment in AIIMS Gorakhpur

Gorakhpur AIIMS Recruitment: एम्स में निकली बंपर भर्ती, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Tue, 15 Mar 2022 11:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Mar 2022 11:50 AM IST
सार

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स, गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 21 मार्च 2022 है।

विज्ञापन
Bumper recruitment in AIIMS Gorakhpur
गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में कॅरियर बनाने की ख्वाहिश रखने वाले मेडिकल छात्रों और चिकित्सकों के लिए सुनहरा मौका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। एम्स की ये नौकरियां शैक्षणिक पदों के लिए हैं। इनमें 23 रिक्तियों के लिए फैकल्टी ग्रुप ए के पद शामिल हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एम्स के जारी विज्ञापन अधिसूचना में बताया गया है कि एम्स ने 23 रिक्तियों के लिए फैकल्टी (ग्रुप ए) के पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च, 2022 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स, गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


अधिसूचना में दी गई आयु सीमा के अनुसार, आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि तक ट्यूटर/क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 35, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 50 वर्ष और प्रोफेसर पद के लिए उम्र 55 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एम्स में रिक्त इन शैक्षणिक पदों पर नियुक्तियों के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया आयोजित है और उम्मीदवारों को उनके आवेदन पत्र के आधार पर ही साक्षात्कार के दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। एम्स की स्क्रीनिंग कमेटी उम्मीदवारों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उनके आवेदनों को शॉर्टलिस्ट करेगी।

इसके बाद मांगे जाने पर उम्मीदवारों को सभी प्रासंगिक मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। साथ ही साक्षात्कार के समय न्यायिक मजिस्ट्रेट/नोटरी हस्ताक्षरित एक हलफनामा भी प्रस्तुत करना होगा। एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. शंशाक शेखर ने बताया कि एम्स में कई पदों पर भर्ती निकाली है। 21 मार्च अंतिम तिथि है। इसके अलावा जल्द ही और पदों पर भर्ती निकाली जाएगी।

इस तरह कर सकते हैं आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज के रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको नए पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।
  • यहां एम्स, गोरखपुर में विभिन्न विभागों के लिए निकलीं सीधी भर्तियों की जानकारी होगी।
  • यहां उपलब्ध अधिसूचना को देखकर संबंधी विज्ञापन और नोटीफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।  

इन पदों पर निकाली गई है भर्ती

  • प्रोफेसर कम प्रिंसिपल- कॉलेज ऑफ नर्सिंग- पद एक, सामान्य श्रेणी
  • एसोसिएट प्रोफेसर-रीडर इन नर्सिंग पद-दो सामान्य श्रेणी
  • असिस्टेंट प्रोफेसर/लेक्चरर इन नर्सिंग-पद तीन सामान्य श्रेणी
  • ट्यूटर/क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर- पद 17 सामान्य- नौ ओबीसी- चार एससी, दो एसटी व एक ईडब्ल्यूएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed