फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   budget 2021 india in hindi Gorakhpur Farmer happy for MSP will increase profits

Budget 2021: आम बजट से उत्साहित हैं किसान, बोले- डेढ़ गुणा एमएसपी से बढ़ेगा मुनाफा

Mon, 01 Feb 2021 09:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Feb 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
budget 2021 india in hindi Gorakhpur Farmer happy for MSP will increase profits
भारतीय किसान - फोटो : PTI

मोदी सरकार के बजट से किसानों में उत्साह है। उनका मानना है कि लागत का डेढ़ गुणा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) होने से मुनाफा बढ़ेगा। वहीं, खरीद अधिक होने से किसानों को उपज का अच्छा दाम मिलेगा। ढेर सारी योजनाएं किसानों के लिए फायदेमंद होंगी। किसानों ने कुछ इस तरह अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


बड़हलगंज के फरसाड़ निवासी हरिकिशोर राय ने कहा कि आम बजट में किसानों के हाथ में ज्यादा पैसा देने की कोशिश की गई है। एफएमसीजी पर होने वाले खर्च में 36-40 प्रतिशत का योगदान ग्रामीण इलाकों से आता है। किसानों को उम्मीद थी कि किसान क्रेडिट कार्ड जैसे उधारी के संस्थागत साधनों के जरिये ज्यादा फायदा मिलेगा, लेकिन यहां निराशा हुई।
विज्ञापन


बड़हलगंज के मिश्रौली निवासी विजय यादव ने कहा कि बजट में ऑपरेशन ग्रीन स्कीम लाने की बात कही गई है, यह किसानों के लिए फायदेमंद होगी। इसमें 22 जल्दी नष्ट होने वाली सब्जियां शामिल की जाएंगी। वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज बनाने के अलावा बंजर जमीन पर सौर बिजली इकाई लगाना बेहतर कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोला मदरिया निवासी अनिल सिंह ने कहा गेहूं और धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा है। बजट में लागत का डेढ़ गुणा देने की बात कही गई है, जो किसानों को फायदा पहुंचाएगा। पीएम कुसुम स्कीम के माध्यम से किसानों के पंप को सोलर पंप से जोड़ने की बात की गई है।
 

किसानों की बढ़ेगी आय

गोला कटैया निवासी बबलू राय ने कहा कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने और उनकी फसल की खरीद क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया है। पीएम फसल बीमा योजना को बढ़ाने की घोषणा की गई है। यह किसानों के हित में है। अब देखना यह है कि योजनाएं कितनी धरातल पर आती हैं।

एक्सपर्ट कमेंट
नेशनल पीजी कॉलेज बड़हलगंज के पादपरोग विज्ञान विभाग के अध्यक्ष  डॉ. एसएन शर्मा ने कहा कि मंडियों को ऑनलाइन करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जोर दिया गया है। फसल सुरक्षा के लिए बीमा योजना को बढ़ाने, बंजर जमीन के इस्तेमाल की बात बेहतर कदम है। इस समय बाजार पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, ताकि किसानों को उचित मूल्य मिल सके। बिचौलिये फायदा न ले सकें।

कहा कि इस दिशा में निराशा हाथ लगी है। कृषि और पशुपालन पर शोध की ज्यादा जरूरत है, लेकिन इस दिशा में ध्यान नहीं दिया गया है। पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिहाज से उर्वरक और कीटनाशकों का कम प्रयोग कर उत्पादन लेने पर जोर देना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed