फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   budget 2021 india in hindi Bank and LIC personnel expressed concern over provisions of Budget

Union Budget 2021: ‘बैंक व एलआईसी कर्मियों के लिए अहितकर है बजट’

Mon, 01 Feb 2021 08:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Feb 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
budget 2021 india in hindi Bank and LIC personnel expressed concern over provisions of Budget
बजट 2021 - फोटो : अमर उजाला
 बैंक व एलआईसी कर्मियों ने आम बजट के प्रावधानों पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि निजीकरण और विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाकर 74 प्रतिशत किया जाना अहितकर है। बैंक संगठनों ने आंदोलन की रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गोरखपुर डिवीजन इंश्योरेंस इंप्लायज यूनियन के महामंत्री रुपेश पांडेय ने कहा कि एलआईसी में आईपीओ का प्रतिशत बढ़ाने से पॉलिसी होल्डर प्रभावित होगा, क्योंकि लाभांश को शेयर होल्डर के साथ बांटना होगा। इससे पॉलिसी होल्डर का बोनस प्रभावित होगा। नीति निर्धारण में भी शेयर होल्डर का हस्तक्षेप हो जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि फिलहाल, इसका कर्मचारियों को कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन जब यह शेयर 50 प्रतिशत से कम हो जाएगा तो कर्मचारियों के सामने वेतन की समस्या आएगी। अब तक कर्मचारी हर छोटी-बड़ी समस्या के लिए मैनेजमेंट के सामने आवाज उठा लेते थे, लेकिन अब उन्हें शेयर होल्डर के पास भी जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन के सहायक महामंत्री आशुतोष सिंह ने कहा कि बजट में सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों और एक जनरल इंश्योरेंस कंपनी के निजीकरण, विदेशी निवेश की सीमा 74 प्रतिशत तक बढ़ाने, नए श्रम कानूनों को लागू करने तथा एलआईसी का शेयर बेचने की घोषणा की गई है।


उन्होंने कहा कि यह बैंक और एलआईसी कर्मियों के लिए परेशान करने वाला है। बैंक कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के महामंत्री सीएच वेंकटचलम ने कहा है कि सभी बैंकों के कर्मचारी आने वाले समय में सरकार के निजीकरण के प्रयास का हड़ताल के माध्यम से विरोध करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed