{"_id":"649dc75fe2e28f4deb09fab6","slug":"buddha-law-college-got-affiliation-and-recognition-from-bci-and-ddu-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-224219-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बुद्धा लॉ कॉलेज को बीसीआई और गोविवि से मिली संबद्धता व मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बुद्धा लॉ कॉलेज को बीसीआई और गोविवि से मिली संबद्धता व मान्यता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बुद्धा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में अब लॉ कॉलेज भी शामिल हो गया है। कॉलेज को बार काउंसिल ऑफ इंडिया एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्धता एवं मान्यता प्राप्त हो गई है। यह जानकारी संस्थान के चेयरमैन डॉ. आरए अग्रवाल व सचिव डॉ. रजत अग्रवाल ने दी।
चेयरमैन ने बताया कि बुद्धा लॉ कॉलेज में लॉ संबंधित पांच वर्षीय कोर्स (इंटरमीडिएट के बाद) एवं तीन वर्षीय कोर्स (स्नातक के बाद) संचालित होंगे। संस्थान में डिजिटल लाइब्रेरी, अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। संस्थान का उद्देश्य संस्थान में छात्रों को शिक्षण कार्य के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। बुद्धा ग्रुप का यह सदैव प्रयास रहेगा कि संस्थान देश को बेहतर वकील एवं कानूनी सलाहकार उपलब्ध करा सके। इस मौके पर बीआईटी संस्थान के निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल, फार्मेसी संस्थान के निदेशक डॉ आशीष सिंह, डॉक्टर अभिषेक त्रिपाठी, अभिनव श्रीवास्तव, संतोष त्रिपाठी, उज्ज्वल श्रीवास्तव समेत सभी संस्थाओं के विभागाध्यक्ष शिक्षक कर्मचारियों उपस्थित रहे।