फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BSA reached school teacher busy on mobile in Deoria

देवरिया: बीएसए पहुंचे स्कूल, गुरुजी चलाते मिले मोबाइल, लगाई फटकार

Thu, 09 Dec 2021 05:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Dec 2021 05:30 PM IST
सार

स्कूल पहुंचते ही बीएसए को देख सभी अध्यापक कमरों में भागने लगे। बीएसए ने अध्यापकों से पूछा अभी आप लोग कितनी घंटी (पीरियड) पढ़ा चुके हैं,  क्या- क्या विषय और कौन सा पाठ पढ़ाया है, इस प्रश्न का उत्तर कोई अध्यापक नहीं दे सका।

विज्ञापन
BSA reached school teacher busy on mobile in Deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देवरिया जिले में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए बीएसए रामपुर कारखाना विकास खंड के गौरकोठी गांव के प्राथमिक स्कूल पहुंचे। पूर्वाह्न 11.45 बजे बच्चे परिसर में घूम रहे थे। सभी अध्यापक एक साथ कुर्सी लगाकर धूप में मोबाइल चलाते मिले। मध्याह्न भोजन लकड़ी पर बन रहा था, वह भी काफी विलंब से। विद्यालय गंदगी से भरा पड़ा था और भवन धुएं से काला हो गया था। अव्यवस्था देखकर प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाते हुए एक माह में सभी कमियों को पूरा करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


स्कूल पहुंचते ही बीएसए को देख सभी अध्यापक कमरों में भागने लगे। बीएसए ने अध्यापकों से पूछा अभी आप लोग कितनी घंटी (पीरियड) पढ़ा चुके हैं,  क्या- क्या विषय और कौन सा पाठ पढ़ाया है, इस प्रश्न का उत्तर कोई अध्यापक नहीं दे सका। प्रधानाध्यापक विजय गोंड से पूछा कि आज आपने क्या पढ़ाया है तो वह बगले झांकते नजर आए।
विज्ञापन


उन्होंने सभी अध्यापकों से पढ़ाई का पाठ योजना बताने को कहा तो विद्यालय में पाठ योजना बनी ही नहीं थी। सभी कक्षाओं के बच्चों से बीएसए ने कुछ सवाल किए तो कोई बच्चा उत्तर नहीं दे सका। इस पर प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाते हुए बीएसए ने कहा क्या पढ़ाते हैं, आप लोग जब बच्चों को किसी सवाल का उत्तर ही नहीं मालूम। वह अपना नाम, पता तक नहीं बता पा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने लगाई शिक्षक की क्लास

मौके पर ही मोबाइल चलाने वाले अध्यापकों को फटकारा। इसके बाद बीएसए ने स्कूल में गंदगी और भवन काला होने पर स्पष्टीकरण मांगा। लकड़ी पर भोजन बनने पर सवाल पूछा तो स्कूल का गैस सिलिंडर व चूल्हा पता चला कि पूर्व का कोई प्रधानाध्यापक अपने घर उठा ले गए हैं। वहीं स्कूल में बन रहे दिव्यांग बच्चों के लिए निर्मित शौचालय के लिए ग्राम प्रधान की तारीफ की।



वहीं धर्मपुर प्राथमिक विद्यालय का भवन नहीं होने पर बीएसए ने अध्यापकों को दो शिफ्ट में स्कूल चलाने का निर्देश दिया। बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया की गौरकोठी संविलयन विद्यालय की जांच में बहुत सी खामियां मिली हैं। एक माह में ठीक करने का निर्देश दिया गया है, अगर तब भी ठीक नहीं होता तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed