फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brutally murdered dead body found in gorakhpur

UP News: बेरहमी से हत्या कर फेंकी गई लाश बरामद, गला रेतकर तेजाब से जलाया चेहरा, कातिल ने निकाली दोनों आंखें

Thu, 19 May 2022 04:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 19 May 2022 04:34 PM IST
सार

गगहा इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह का कहना है शव दो से तीन दिन पुरानी लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Brutally murdered dead body found in gorakhpur
मौके पर फॉरेंसिक जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक दिन दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गुरुवार को एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर फेंकी गई लाश मिली है। मृतक के चेहरे को तेजाब से जलाया गया था और उसकी दोनों आंखें गायब थीं। वहीं धारदार हथियार से गला रेतने के भी निशान मिले हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गगहा इलाके के गंभीरपुर-कोठा मार्ग से कुछ दूर कोठा नहर के पास एक खेत से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। फॉरेंसिक जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस उसकी पहचान कराने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन


गगहा इलाके के गंभीरपुर-कोठा मार्ग से कुछ दूर कोठा नहर के पास एक खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। इसे देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश में जुट गई है। मृतक की उम्र करीब 45 साल बताई जा रही है। मृतक के चेहरे पर तेजाब फेंकने और धारदार हथियार से गला रेतने के निशान मिले हैं। चेहरे से दोनों आंखें भी गायब हैं।


गगहा इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह का कहना है शव दो से तीन दिन पुरानी लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed