{"_id":"635382a05d7e4631b11eb3d1","slug":"brother-in-law-put-her-sister-in-law-to-death-by-hitting-with-rod","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रॉड से प्रहार कर देवर ने भाभी को उतारा मौत का घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रॉड से प्रहार कर देवर ने भाभी को उतारा मौत का घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 22 Oct 2022 11:11 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:11 AM IST
सार
अनीता दुबे अपने परिवार संग रहती थी। उसका देवर अक्सर शराब पीकर बवाल करता था। शनिवार की सुबह करीब 4:45 बजे महिला अपने कमरे में सोई थी, तभी देवर आया और शराब के नशे में हत्याकर फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के मिठाबेल में शनिवार की सुबह रॉड से प्रहार कर 45 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। हत्या का आरोप महिला के देवर पर है। फरार देवर को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला का पति दिव्यांग है, महिला के ससुर कृष्ण मोहन दुबे ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मिठाबेल निवासी अनीता दुबे (45) पत्नी संतोष कुमार दुबे अपने दो बच्चों संग रहती थी। उनका देवर गिरीश चंद्र दुबे अक्सर शराब पीकर बवाल करता था। शनिवार की सुबह करीब 4:45 बजे महिला अपने कमरे में सोई थी, तभी देवर आया और शराब के नशे में दरवाजा खुलवाने लगा।
विज्ञापन
दरवाजा खुलते ही देवर ने लोहे की रॉड से अनीता के सिर और चेहरे पर प्रहार कर दिया और फरार हो गया। इधर परिजन महिला को अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। महिला का बड़ा बेटा बागीश दिल्ली में रहकर एक फैक्टरी में काम करता है। वहीं छोटा बेटा अनुज 11 का छात्र है। पति संतोष हाथ-पैर से दिव्यांग हैं।
विज्ञापन