{"_id":"647ceea83dcee518e409b675","slug":"brother-died-in-a-road-accident-two-days-before-sisters-wedding-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-194584-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली खुशियां: बहन की शादी के दो दिन पहले भाई की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदली खुशियां: बहन की शादी के दो दिन पहले भाई की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम
Mon, 05 Jun 2023 11:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:48 AM IST
सार
भटहट निवासी मोनू यादव (22) पुत्र अद्मा यादव बहन की शादी की तैयारी में जुटा था। रविवार को वह गैस सिलिंडर लेने के लिए महराजगंज गया था। वहां से लौटते समय उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
महाराजगंज सड़क हादसे में मारे भटहट कस्बे के युवक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महराजगंज के पनियरा इलाके के बभनौली चौराहे पर पेड़ से टकराकर रविवार रात बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की बहन की 6 जून को शादी तय है। इसके पहले ही भाई की मौत से घर में मातम छा गया। शादी के लिए जुटे रिश्तेदार परिवार वालों को ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: बेटी के ससुराल में बवाल: पंचायत करने पहुंचे ससुर पर दामाद ने चढ़ाई कार, केस दर्ज
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भटहट निवासी मोनू यादव (22) पुत्र अद्मा यादव बहन की शादी की तैयारी में जुटा था। रविवार को वह गैस सिलिंडर लेने के लिए महराजगंज गया था। वहां से लौटते समय उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और उसकी जान चली गई। पिता ने बताया कि अब तो समझ में ही नहीं आ रहा है कि बेटी की शादी करें या बेटे की मौत का मातम देखे।
विज्ञापन