फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man rammed car on father-in-law who reached panchayat

बेटी के ससुराल में बवाल: पंचायत करने पहुंचे ससुर पर दामाद ने चढ़ाई कार, केस दर्ज

Mon, 05 Jun 2023 11:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 05 Jun 2023 11:40 AM IST
सार

गहा क्षेत्र के गजहड़ा गांव निवासी रणविजय शाही (70) ने बेटी सुप्रिया शाही की शादी गगहा क्षेत्र के बासूडीहा गांव निवासी निपिन सिंह से जनवरी 2022 में की थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी को पति एवं सास-ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, जिसे लेकर पहले भी कई बार पंचायत की जा चुकी थी।

विज्ञापन
man rammed car on father-in-law who reached panchayat
गगहा थाना क्षेत्र में ससुर को इसी गाड़ी से दामाद ने मारी है टक्कर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में गगहा थाना क्षेत्र के बासूडीहा गांव में रविवार को विवाहिता को प्रताड़ित करने की शिकायत पर पंचायत करने पहुंचे पिता पर दामाद ने चार पहिया वाहन चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास कर किया। ससुर को घायल करने के बाद वह कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस व आसपास के लोगों ने घायल ससुर एवं एक अन्य को अस्पताल पहुंचाया। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गगहा क्षेत्र के गजहड़ा गांव निवासी रणविजय शाही (70) ने बेटी सुप्रिया शाही की शादी गगहा क्षेत्र के बासूडीहा गांव निवासी निपिन सिंह से जनवरी 2022 में की थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी को पति एवं सास-ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, जिसे लेकर पहले भी कई बार पंचायत की जा चुकी थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी की अनदेखी तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन, काले चश्मे में लगते हैं हीरो
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच फिर से पति-पत्नी में विवाद को लेकर बासूडीहा गांव के पूर्व प्रधान मुनेंद्र सिंह के दरवाजे पर रविवार सुबह पंचायत होनी थी। ससुर रणविजय शाही पंचायत में पहुंचे तो दामाद पंचायत में शामिल होने को तैयार नहीं था। फोन करने पर उसने पंचायत में शामिल होने से मना कर दिया।


पंचायत सफल न होने की सूरत में रणविजय शाही एक मित्र के साथ दो पहिया वाहन पर सवार होकर अपने गांव निकल रहे थे कि तभी सामने से दामाद निपिन ने तेज रफ्तार में कार लाकर दो पहिया वाहन में टक्कर मार दिया, जिससे रणविजय शाही खून से लथपथ हो गए।

इसे भी पढ़ें: दिलचस्प है सीएम योगी की यह कहानी, जानिए उत्तराखंड का बेटा कैसे बना UP का मुखिया

आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। इतने में किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देख निपिन फरार हो गया। थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि मामले में दहेज उत्पीड़न एवं हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed