फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brother died after sister Marriage in Kushinagar

घर से डोली उठने के कुछ देर बाद ही आई भाई की मौत की खबर, बीच राह से लौटी बहन

Fri, 26 Jun 2020 05:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Jun 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Brother died after sister Marriage in Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

कुशीनगर में शुक्रवार की सुबह बहन की विदाई की रस्म पूरी करने के बाद बिजली का तार ठीक कर रहे भाई की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल खिरकिया गांव में हुई इस हृदय विदारक घटना से लोग आवाक रह गए।

विज्ञापन


अभी मायके से कुछ ही दूर आगे गई बहन को जब इसकी जानकारी हुई तो वह वापस लौट आई। युवक मछली बेचकर जीवन निर्वहन करता था।

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल खिरकिया गांव निवासी धर्मेंद्र निषाद की बहन संजू की शादी गुरुवार को थी। रात में शादी की सभी रस्में पूरी हो जाने के उपरांत शुक्रवार की भोर में विदाई हो गई। विदाई के कुछ ही देर बाद धर्मेंद्र बिजली के टूटे तार को ठीक करने लगा।
विज्ञापन


इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लड़की के विदाई की रस्म पूरी करने के बाद अभी लोग उसी की चर्चा कर रहे थे कि इतना बड़ा आघात लग गया। विदाई के बाद कुछ दूर गई लड़की भी भाई के मौत की खबर सुनने के बाद वापस चली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक मछली बेचकर आजीविका चलाता था। गांव वालों ने बताया कि एक वर्ष पहले ही इस युवक की शादी हुई थी। जबकि बीते चार महीने में ही इसके माता व पिता की भी मौत हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed