फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bride refused to go with groom before farewell during marriage in siddharthnagar

यूपी: विदाई से पहले दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से किया इनकार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Wed, 23 Jun 2021 01:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Jun 2021 01:08 PM IST
सार

शोहरतगढ़ क्षेत्र के एक गांव का है मामला।

विज्ञापन
bride refused to go with groom before farewell during marriage in siddharthnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में एक गांव से दूसरे गांव में बरात गई, पूरी रीति रिवाज से शादी हुई। लोग भोजन किए और सुबह अन्य कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जब विदाई का समय आया तो दुल्हन ने दूल्हे को सांवला और कद छोटा होना बताते हुए उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुधवार को बुलाया है। मगर किसी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से उसी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को बारात गई थी। द्वारपूजा हुआ, लोगों ने भोजन किया। रीति रिवाज के साथ धूमधाम से शादी संपन्न हुई। मंगलवार सुबह में अन्य मांगलिक कार्य होने के बाद विदाई से पहले दुल्हन ने दुल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


दुल्हन ने कहा कि दूल्हा कद में छोटा और सांवला है। इसलिए वह उसके साथ नहीं जाएगी। उसके बाद दूल्हे के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को बुधवार यानी आज थाने पर बुलाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सबंध में शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस गांव में गई थी। दोनों पक्ष की दलीलों को सुनकर दुल्हन और दूल्हे के पक्ष को थाने बुलाया गया है। दोनों पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिला है। अब दोनों पक्ष की दलील सुनकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed