फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BRD: Resignation sought from outsourcing employees

बीआरडी : आउट सोर्सिंग कर्मियों से मांगा त्यागपत्र

Sat, 20 Jan 2024 03:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
BRD: Resignation sought from outsourcing employees
विभिन्न पदों पर कार्यरत 132 आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल काॅलेज में विभिन्न पदों पर कार्यरत आउट सोर्सिंग कर्मचारियों से सेवा प्रदाता कंपनी की निविदा अवधि समाप्ति होने के चलते इस्तीफा मांग लिया गया है। नौकरी जाने के डर से घबराए संविदा कर्मियों ने शुक्रवार को प्राचार्य से मिलकर ज्ञापन सौंपा और इस्तीफा नहीं लेने की बात कही। प्राचार्य ने इस मामले को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया है।
बाबा राघव दास मेडिकल काॅलेज में वार्ड व्याय, अटेंडेंट, तकनीशियन आदि पदों पर बीआईएस (बॉम्बे इंटेलिजेंस सिक्योरिटी) एजेंसी के माध्यम से आउट सोर्सिंग पर कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। वर्तमान में सभी पदों पर आउट सोर्सिंग के कुल 137 कर्मचारी कार्यरत हैं। आने वाले 31 जनवरी को सेवा प्रदाता कंपनी की निविदा अवधि समाप्त हो रही है।
विज्ञापन

इससे पहले ही बीआरडी प्रशासन ने नई निविदा जारी कर दी है। सेवा प्रदाता कंपनी ने पुराना अनुबंध समाप्त होने के चलते कार्यरत कर्मियों से बुधवार को इस्तीफा मांग लिया। इसकी जानकारी होते ही कर्मचारियों में खलबली मच गई। बृहस्पतिवार को प्राचार्य से मिलने पहुंचे आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का कहना था कि उनसे त्यागपत्र लेना उचित नहीं है, क्योंकि वे लोग लंबे समय से कार्यरत हैं और योग्यता व अनुभव के आधार पर इन पदों के योग्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आउट सोर्सिंग कंपनी के प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह का कहना था कि यह एक प्रक्रिया है, जिसका पालन होना है। कर्मचारियों को योग्यता के आधार पर समायोजित किया जाएगा, लेकिन संविदा समाप्त होने पर त्यागपत्र देना होगा। नए सिरे से आवंटन होने पर सभी को नई नियुक्ति दी जाएगी।
प्राचार्य गणेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को गलतफहमी है। शनिवार को कार्यालय में बुलाया गया है। मामला सुलझा लिया जाएगा।

दिलीप कुमार मिश्रा

दिलीप कुमार मिश्रा

दिलीप कुमार मिश्रा

दिलीप कुमार मिश्रा

दिलीप कुमार मिश्रा

दिलीप कुमार मिश्रा

दिलीप कुमार मिश्रा

दिलीप कुमार मिश्रा

दिलीप कुमार मिश्रा

दिलीप कुमार मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed