{"_id":"65205dd8f3fe18b301035d94","slug":"boys-tease-girl-students-school-manager-worried-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-329044-2023-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: गगहा में शोहदे करते हैं छात्राओं से छेड़खानी, स्कूल प्रबंधक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: गगहा में शोहदे करते हैं छात्राओं से छेड़खानी, स्कूल प्रबंधक परेशान
Sat, 07 Oct 2023 11:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:42 AM IST
सार
आरोप है कि कुछ मनचले युवक स्कूल जाते-आते कुछ छात्राओं को रोकने की कोशिश भी कर चुके हैं। कुछ दिनों तक छात्राओं ने लोकलज्जा की डर से यह बातें किसी से नहीं बताई, लेकिन शोहदों का आतंक और बढ़ता गया तो छात्राओं ने इसकी जानकारी अपने परिजनों व स्कूल के प्रबंधक को दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर जिले के गगहा इलाके में स्थित एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने छात्राओं से छेड़खानी का आरोप लगाया है। आरोप है कि छात्राएं जब भी कॉलेज आती-जाती हैं, शोहदे बाहर खड़े होकर अश्लील टिप्पणी करते हैं। पिछले कई दिनों से शिकायत सामने आने के बाद प्रबंधक ने शोहदों के मां-बाप को बुलाया और समझाया, लेकिन उनकी हरकत में सुधार नहीं आया।
विज्ञापन
उन्होंने गगहा थाने में शिकायत की है। हालांकि, प्रबंधक पुलिस को पीड़ित छात्राओं का नाम, पता नहीं बता रहे हैं। दूसरे आरोपी में से एक छात्र के परिवार से प्रबंधक की पुरानी रंजिश भी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कॉलेज के प्रबंधक ने शुक्रवार को गगहा थाने में दी तहरीर में लिखा है कि शोहदे कॉलेज के गेट पर ही खड़े होते हैं और कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पशुपालकों के लिए खुशखबरी, नवरात्र के पहले दिन शुरू होगी ज्ञान डेयरी
आरोप है कि कुछ मनचले युवक स्कूल जाते-आते कुछ छात्राओं को रोकने की कोशिश भी कर चुके हैं। कुछ दिनों तक छात्राओं ने लोकलज्जा की डर से यह बातें किसी से नहीं बताई, लेकिन शोहदों का आतंक और बढ़ता गया तो छात्राओं ने इसकी जानकारी अपने परिजनों व स्कूल के प्रबंधक को दी।
इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: रामगढ़ताल में उतरा क्रूज, नवरात्र में शुरू होगा संचालन
प्रबंधक ने शोहदों के अभिभावकों से मिलकर पूरी घटना से उन्हें अवगत कराया तो अभिभावकों ने आश्वस्त किया कि इसके बाद ऐसी शिकायतें नहीं आएंगी। एक सप्ताह तक शोहदे शांत रहे लेकिन फिर उनकी वही हरकत शुरू हो गई, जिससे छात्राओं ने विद्यालय के प्रबंधक से सारी बातें बताते हुए स्कूल आने में असमर्थता जताई जिस पर प्रबंधक ने इसकी तहरीर थाने पर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।