फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cruise landed in Ramgarhtal operation will start in Navratri

बदल रहा है गोरखपुर: रामगढ़ताल में उतरा क्रूज, नवरात्र में शुरू होगा संचालन

Sat, 07 Oct 2023 11:13 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 Oct 2023 11:13 AM IST
सार

जीडीए वीसी आनंद वर्धन ने कहा कि रामगढ़ताल में क्रूज को सफलतापूर्वक उतार दिया गया है। अब इसकी आंतरिक साज सज्जा का काम किया जाएगा। ट्रॉयल पूरा होने के बाद इसका संचालन शुरू होगा। यहां के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री के हाथों नवरात्र में इसके उद्घाटन की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Cruise landed in Ramgarhtal operation will start in Navratri
रामगढ़ ताल में सफलतापूर्वक समुद्री क्रूज उतार दिया गया है - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल में शुक्रवार की शाम क्रूज को उतार दिया गया। अब इसकी आंतरिक सजावट का काम होगा। क्रूज के एलाइनमेंट सहित अन्य परीक्षण की प्रक्रिया पूरी करके लॉचिंग के लिए तैयार किया जाएगा। नवरात्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उद्घाटन कराने की तैयारी है।

विज्ञापन


रामगढ़ताल में पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं वाले क्रूज का संचालन नवरात्र में शुरू हो जाएगा। शुक्रवार की शाम मोरंग से भरे बैग के लाचिंग पैड पर लोहे के बनाए बड़े-बड़े फ्लोटर्स पर ग्रीस लगी लकड़ी के चौकोर गुटकों की मदद से दो सौ टन के क्रूज को पानी में उतारा गया। फर्म के प्रबंध निदेशक राज कुमार राय ने बताया कि 12 करोड़ रुपये की लागत से क्रूज बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन


2800 वर्ग फीट का 100 वजनी पैसेंजर वेटिंग प्लेटफाॅर्म भी बनाया जा रहा है। इसके निर्माण में 1.25 करोड़ रुपये भी खर्च हुए हैं। तीन फ्लोर के क्रूज में आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। ट्रायल रन भी लॉचिंग के पूर्व किया जाएगा। ताल का पानी बढ़ाने के लिए सिंचाई विभाग ने माइनर बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: पिपराइच से जगदीशपुर तक सात मीटर चौड़ी होगी सड़क, जाम भूल जाएंगे

सिक्टौर की ओर ताल में दीवार की ऊंचाई बढ़ाई गई है। ताकि क्रूज के संचालन में कोई दिक्कत न आए। आर्किटेक्ट डिजाइनर नितिन पांडेय और अर्चिता अग्रवाल, शुभम, नितिन पांडेय ने बताया कि जल्द ही इंटीरियर का काम पूरा किया जाएगा। इस दौरान इस दौरान जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

फाइव स्टार होटल की तरह मिलेगी सुविधा

डबल डेकर क्रूज में एक साथ 150 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसमें फाइव स्टार होटल की तरह सुविधा मिलेगी। इसमें रेस्टोरेंट और बार के साथ लिविंग रूम सहित अन्य सुविधाओं का इंतजाम होगा। इस क्रूज पर लोग विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे। इसका निर्माण इंडियन रजिस्ट्रार ऑफ शिपिंग की देखरेख में किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या के लिए बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, चलेंगी विशेष ट्रेनें

जीडीए वीसी आनंद वर्धन ने कहा कि रामगढ़ताल में क्रूज को सफलतापूर्वक उतार दिया गया है। अब इसकी आंतरिक साज सज्जा का काम किया जाएगा। ट्रॉयल पूरा होने के बाद इसका संचालन शुरू होगा। यहां के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री के हाथों नवरात्र में इसके उद्घाटन की तैयारी की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed