{"_id":"6ab839e1cca1b8407007a845","slug":"boy-dies-of-electrocution-from-a-snapped-power-line-on-the-road-uproar-ensues-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1464869-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क पर टूटकर गिरे बिजली के तार में करंट से बालक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क पर टूटकर गिरे बिजली के तार में करंट से बालक की मौत, हंगामा
विज्ञापन
गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के राप्तीनगर फेज चार स्थित भाऊ राव देवरस कॉलोनी में शनिवार सुबह एक दुखद घटना हुई। सड़क पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से 11 वर्षीय हेमराज यादव की मौत हो गई।
उसे बचाने पहुंचे आठ वर्षीय बालक को भी बिजली का झटका लगा, जिससे वह झुलस गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
हेमराज साइकिल से मां से मिलने जा रहा था। उसकी मां कॉलोनी में एक घर पर काम करती हैं। नागरिकों का आरोप है कि हाईटेंशन तार करीब दो दिन से सड़क पर गिरा था। इसकी सूचना बिजली निगम को दी गई थी, लेकिन समय रहते आपूर्ति बंद नहीं की गई और न ही तार हटाया गया। हेमराज साइकिल से मां से मिलने जा रहा था, तभी वह तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बिजली निगम ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने का आश्वासन दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम परिजन शव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में जुटे रहे।
विज्ञापन
उपकेंद्र पर हंगामा और पुलिस कार्रवाई : बालक की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र पहुंच गए। लोगों ने उपकेंद्र का घेराव कर बिजली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना पर एसडीएम सदर, सीओ गोरखनाथ रविकुमार सिंह और चिलुआताल, शाहपुर व गुलरिहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मर्चरी भेज दिया। इधर, पोस्टमार्टम हाउस पर पार्षद चंदू पासवान ने आरोप लगाया कि बिजली निगम के अभियंताओं की लापरवाही से किशोर की जान गई।