फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Water spills onto tracks; train speeds slow down.

Gorakhpur News: ट्रैक पर चढ़ा पानी, ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमी

Sun, 27 Sep 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 27 Sep 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Water spills onto tracks; train speeds slow down.
गोरखपुर। शहर में शनिवार शाम करीब पांच बजे हुई मूसलाधार बारिश से रेलवे स्टेशन और आसपास के ट्रैक पर पानी भर गया। स्टेशन के पास पटरी पानी में डूबने से ट्रेनों की रफ्तार धीमी करनी पड़ी। रेलवे कर्मचारियों ने सतर्कता बरतते हुए पानी कम होने के बाद ट्रेनों को सावधानी से आगे बढ़ाया। बारिश के दौरान वैशाली एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक गोरखपुर कैंट स्टेशन पर खड़ी रही। इसके बाद ट्रैक की स्थिति देखते हुए ट्रेन को धीमी गति से चलाया गया। बिहार संपर्क क्रांति भी करीब दो घंटे देर से चली। वहीं सप्तक्रांति एक्सप्रेस रात नौ बजे तक खड़ी रही। ट्रैक से पानी धीरे-धीरे कम होने के बाद इसे आगे रवाना किया गया। मूसलाधार बारिश का असर स्टेशन परिसर में भी दिखाई दिया। स्टेशन के बाहर घुटनों तक पानी भर गया। यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी हुई। कई लोग चार पहिया वाहनों से स्टेशन के गेट तक पहुंचते नजर आए। बारिश के कारण पैदल आने वाले यात्रियों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। शाम से लगातार बारिश के कारण स्टेशन के आसपास जलभराव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन



प्लेटफार्म पर भी बारिश का पानी
प्लेटफार्म नंबर दो के पास मूसलाधार बारिश के दौरान शेड से लगातार पानी गिरता रहा। पूरे स्टेशन परिसर में बारिश का पानी भरने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। यात्री बारिश से बचने के लिए शेड के नीचे खड़े रहे, लेकिन कई स्थानों पर पानी जमा होने के कारण आने-जाने में दिक्कत हुई।कई यात्री एक जगह से दूसरी जगह बदलते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed