{"_id":"64b9020bd4fd4cc0fa0dc213","slug":"boy-committed-suicide-by-hanging-in-gorakhpur-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: किशोर ने फंदे से लटककर की खुदकुशी, परिजन बोले- अवसाद में था बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: किशोर ने फंदे से लटककर की खुदकुशी, परिजन बोले- अवसाद में था बच्चा
Thu, 20 Jul 2023 03:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Jul 2023 03:16 PM IST
सार
परिजनों का कहना है कि एक साल से प्रिंस किसी बात को लेकर परेशान रहता था और अवसाद ग्रस्त हो गया था। उसका उपचार भी चल रहा था। प्रिंस दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में मुंडेरा बाजार के वार्ड संख्या चार दीनदयाल नगर में 15 वर्षीय किशोर ने घर में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। वह हाईस्कूल का छात्र था। बुधवार की शाम को कोचिंग से पढ़कर आया था। परिजनों से तबीयत खराब होने की बात कहकर खाना खाने के बाद सीधे अपने कमरे में चला गया था।
पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि किशोर अवसाद ग्रस्त था और उपचार चल रहा था।
इसे भी पढ़ें: क्रूरता की हद पार: गोरखपुर में छह कुत्तों को जहर देकर, एक को जिंदा जलाया तो भड़के व्यापारी
जानकारी के मुताबिक, दीनदयाल नगर निवासी शंभू गुप्ता का बेटा प्रिंस गुप्ता हाईस्कूल का छात्र था। परिजनों का कहना है कि एक साल से प्रिंस किसी बात को लेकर परेशान रहता था और अवसाद ग्रस्त हो गया था। उसका उपचार भी चल रहा था। बुधवार की शाम वह कोचिंग पढ़ने गया था। वहां से आने के बाद खाना खाने के बाद ऊपरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चला गया।
विज्ञापन
परिजनों को लगा कि वह आराम कर रहा होगा। एक घंटे बाद प्रिंस की मां उसके कमरे में गईं तो देखा वह रस्सी के फंदे से लटका था और उसकी मौत हो गई थी। मां ने यह देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। प्रिंस दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था।