फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   boy committed suicide by hanging in gorakhpur

Gorakhpur News: किशोर ने फंदे से लटककर की खुदकुशी, परिजन बोले- अवसाद में था बच्चा

Thu, 20 Jul 2023 03:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Jul 2023 03:16 PM IST
सार

परिजनों का कहना है कि एक साल से प्रिंस किसी बात को लेकर परेशान रहता था और अवसाद ग्रस्त हो गया था। उसका उपचार भी चल रहा था। प्रिंस दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था।

विज्ञापन
boy committed suicide by hanging in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में मुंडेरा बाजार के वार्ड संख्या चार दीनदयाल नगर में 15 वर्षीय किशोर ने घर में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। वह हाईस्कूल का छात्र था। बुधवार की शाम को कोचिंग से पढ़कर आया था। परिजनों से तबीयत खराब होने की बात कहकर खाना खाने के बाद सीधे अपने कमरे में चला गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि किशोर अवसाद ग्रस्त था और उपचार चल रहा था।

इसे भी पढ़ें: क्रूरता की हद पार: गोरखपुर में छह कुत्तों को जहर देकर, एक को जिंदा जलाया तो भड़के व्यापारी
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दीनदयाल नगर निवासी शंभू गुप्ता का बेटा प्रिंस गुप्ता हाईस्कूल का छात्र था। परिजनों का कहना है कि एक साल से प्रिंस किसी बात को लेकर परेशान रहता था और अवसाद ग्रस्त हो गया था। उसका उपचार भी चल रहा था। बुधवार की शाम वह कोचिंग पढ़ने गया था। वहां से आने के बाद खाना खाने के बाद ऊपरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को लगा कि वह आराम कर रहा होगा। एक घंटे बाद प्रिंस की मां उसके कमरे में गईं तो देखा वह रस्सी के फंदे से लटका था और उसकी मौत हो गई थी। मां ने यह देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। प्रिंस दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed