फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   boy caught in false case of molestation at gorakhpur

दुष्कर्म पीड़िता की मदद किया तो खुद छेड़खानी में फंस गया था युवक, अब आरोपी युवती के खिलाफ दी तहरीर

Sun, 01 Nov 2020 02:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 01 Nov 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
boy caught in false case of molestation at gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट के पचौरी गांव निवासी और छेड़खानी के झूठे मामले में फंसाए गए सुधीर ने तहरीर देकर आरोपी युवती पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भी नियमानुसार झूठी सूचना देने का केस दर्ज करने का आश्वासन दिया है। थानेदार ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इलाके की एक दुष्कर्म पीड़िता की मदद करने पर आरोपी की बहन ने सुधीर पर ही छेड़खानी का केस दर्ज करा दिया था। आरोप लगाया था कि वह घास काटकर लौट रही थी, इसी दौरान सुधीर ने उसके साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन


पुलिस ने विवेचना शुरू की तो सुधीर ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध कराए जिससे यह साबित हो गया कि जिस समय की घटना बताई गई, उस समय वह कहीं और था। पुलिस ने विवेचना में साक्ष्यों के आधार पर सुधीर को निर्दोष पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सुधीर ने इस मामले में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। थानाध्यक्ष सुरेश चंद राव का कहना है कि युवक को फर्जी फंसाया गया था जिसकी पुलिस विवेचना हो चुकी है, अब युवक ने तहरीर दी है। फर्जी मामले में फंसाने की कोशिश करने वाली युवती के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed