{"_id":"5fcc77e46b1ca7498f3f3b2e","slug":"booking-auditorium-at-mall-for-watch-film-at-down-payment-from-inox-cinema-management-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मामूली कीमत चुकाकर बुक करें पूरा ऑडिटोरियम, परिवार के साथ उठाएं फिल्म देखने का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली कीमत चुकाकर बुक करें पूरा ऑडिटोरियम, परिवार के साथ उठाएं फिल्म देखने का आनंद
Sun, 06 Dec 2020 11:49 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संकट के बीच परिवार के साथ सुरक्षित तरीके से सिनेमा हॉल में फिल्म देखने का आनंद उठाना चाहते हैं तो अब यह संभव है। महज तीन से चार हजार रुपये खर्च कर आप पूरा ऑडिटोरियम बुक करा सकते हैं। आईनॉक्स प्रबंधन ने दर्शकों के लिए इसका इंतजाम किया है। वीकेंड पर बुकिंग की दरें अलग होंगी जबकि सामान्य दिनों में अलग दर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
कंपनी की ओरियन मॉल में चार तथा सिटी माल में तीन स्क्रीन हैं। कोरोना लॉकडाउन में सरकार ने शॉपिंग मॉल, मल्टीप्लेक्स बंद कर दिए थे। इससे सिनेमाघरों पर भी ताला लटक गया था। इससे सिनेमा उद्योग को काफी नुकसान हुआ। सिनेमाहाल खुलने के बावजूद लोग वहां जाने से कतरा रहे हैं। इस दौरान कोई नई फिल्म भी रिलीज नहीं हुई। पुरानी फिल्में देखने के लिए 12 से 15 लोग ही सिनेमाघरों में पहुंच रहे है।
विज्ञापन
भीड़भाड़ के डर सिनमाघर जाने से कतरा रहे हैं लोग
लोग परिवार के साथ भीड़भाड़ के डर से सिनमाघर जाने से कतरा रहे हैं। ऐसे में प्रबंधन ने परिवार के साथ सिनेमाहाल जाने वाले लोगों के लिए विशेष ऑफर की पेशकश की है। सोमवार से गुरुवार तक किसी भी शो में पूरा ऑडिटोरियम 2999 तथा विकेंड (शुक्रवार से रविवार तक) पर 3999 में बुक किया जा सकता है। इस दौरान हाल में अनजान लोगों की एंट्री नहीं होगी। यूनिट हेड मनीष ओझा ने बताया कि इस दौरान कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन हर हाल में करना होगा।