फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bolero overturned while returning from Baraat in Deoria teenager died

Deoria News: देवरिया में बरात से लौटते समय पलटी बोलेरो, एक किशोर की मौत, आधा दर्जन घायल

Sat, 31 Dec 2022 11:52 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 31 Dec 2022 11:52 AM IST
सार

मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव निवासी मुन्ना रैनी के घर से शुक्रवार के दिन बरात सलेमपुर कोतवाली के नवलपुर गई थी। बरात में गए लोग देर रात वापस आ रहे थे। इसी दौरान धनौती ढाले पर लगे एक पिलर को ठोकर मारते हुए बोलेरो गड्डे में पलट गई। इससे बोलेरो सवार लोगों में चीखपुकार मच गई।

विज्ञापन
Bolero overturned while returning from Baraat in Deoria teenager died
देवरिया समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में सलेमपुर- भागलपुर मार्ग पर धनौती ढाले के समीप बरात से आ रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर ढाले के किनारे बनी रेलिंग से टकराकर पलटने से एक किशोर की मौत हो गई। वहीं 12 बराती घायल हुए हैं।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सलेमपुर सीएचसी भेजवाया। वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है ।
विज्ञापन


मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव निवासी मुन्ना रैनी के घर से शुक्रवार के दिन बरात सलेमपुर कोतवाली के नवलपुर गई थी। बरात में गए लोग देर रात वापस आ रहे थे। इसी दौरान धनौती ढाले पर लगे एक पिलर को ठोकर मारते हुए बोलेरो गड्डे में पलट गई। इससे बोलेरो सवार लोगों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोग तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो घायलों को बोलेरो ने निकाल पुलिस को सूचना दी। वहां से घायलों को अस्पताल भेजा गया। सीएचसी सलेमपुर में डॉक्टर ने इंशाद, 12 वर्ष पुत्र मीर हसन निवासी भागलपुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि राशिद 11 पुत्र रियासत, चालक दरोगा प्रसाद ग्राम टेंगुनिया जिला बलिया, तौसीफ 12वर्ष, शेराज अख्तर, शिवम यादव, मेराज 14 वर्ष, अली खान 18 वर्ष घायल हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। राशिद और दरोगा की हालत गम्भीर बताई जा रही है। हादसे के बाद से गांव के लोग गमगीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed