फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bolero hit laborers laden with junk one killed and one injured

सिद्धार्थनगर: कबाड़ लदा रहे मजदूरों को बोलेरो ने मारी टक्कर, एक की मौत एक जख्मी

Thu, 10 Feb 2022 04:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Feb 2022 04:41 PM IST
सार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सदर थाना क्षेत्र के बधुबेनिया चौराहे पर देर रात हादसा हुआ।

विज्ञापन
Bolero hit laborers laden with junk one killed and one injured
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के सदर थाना के मधुबेनिया चौराहे पर बुधवार रात ट्रक पर कबाड़ लदा रहे दो मजदूरों  को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के बर्डपुर- नौगढ़ मार्ग पर स्थित मधुबेनिया चौराहे पर एक कबाड़ की दुकान है। क्षेत्र के ही पुरानी नौगढ़ कस्बा निवासी विशाल (18) पुत्र जितेंद्र कुमार चौरसिया और ट्रक के साथ आये कानपुर जनपद थाना व कस्बा कल्याणपुर निवासी रेहान (19) बुधवार रात ट्रक में कबाड़ लाद रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान बोलेरो ने दोनों को टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायलावस्था में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में विशाल ने दम तोड़ दिया। वहीं, रेहान का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन करके कार्रवाई की जा रही है। बोलेरो को कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed