फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   body of youth could not be identified even after 24 hours in Gorakhpur

गोरखपुर: पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो, 24 घंटे बाद भी नहीं हो पाई युवक के शव की शिनाख्त

Sun, 29 Aug 2021 06:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 29 Aug 2021 06:22 PM IST
सार

शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से शिनाख्त का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी जब कोई पहचान नहीं पाई तो पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया।

विज्ञापन
body of youth could not be identified even after 24 hours in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

गोरखपुर जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र के असुरन स्थित नगर निगम काम्प्लेक्स के पास शनिवार की सुबह मिले युवक के शव की 24 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव की फोटो कई सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर कर पहचान का प्रयास किया। पोस्टमार्टम से पहले पुलिस 72 घंटे तक परिजनों का इंतजार करती है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह जब लोग घर से टहलने के लिए बाहर निकले तो शाहपुर इलाके के असुरन स्थित नगर निगम काम्प्लेक्स के पास एक दुकान के सामने एक युवक शव देखा। पहले तो आसपास के लोगों ने पहचान की कोशिश की, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से शिनाख्त का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी जब कोई पहचान नहीं पाई तो पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उसकी तस्वीर कई व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर पहचान किए जाने की अपील लोगों से की। कई अन्य सोशल मीडिया साइटस पर भी अज्ञात शव की पहचान के लिए फोटो अपलोड की गई है।


पुलिस के मुताबिक अज्ञात शव के मामले में पोस्टमार्टम के लिए 72 घंटे तक इंतजार किया जाता है। इसके बाद भी अगर शिनाख्त नहीं होती है तब पोस्टमार्टम कराया जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed