फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Body of missing gold businessman found in forest after five days at Maharajganj

महराजगंज: जंगल में मिला स्वर्ण व्यवसायी का शव, पांच दिन से था लापता

Fri, 20 Nov 2020 09:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Nov 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Body of missing gold businessman found in forest after five days at Maharajganj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज जिले में पांच दिन पूर्व लापता स्वर्ण व्यवसायी का शव शुक्रवार को खुर्रमपुर जंगल में मिला। सूचना मिलते ही तत्काल पुरंदरपुर व बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन


मृतक की पत्नी गीता वर्मा ने 16 नवंबर को बृजमनगंज के कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर पति को अगवा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुरंदरपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदरहा ककटही के छोटी इटहिया की रहने वाली गीता वर्मा ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उसके पति फेरी लगाकर सोने चांदी के जेवर बेचते हैं। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कवलपुर टोला कुकरहवा निवासी एक व्यक्ति ने 15 नवंबर  2020 को पति के पास फोन कर उन्हें बुलाया। जिस पर वह घर से उनके पास गए। लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन मिलाने पर मोबाइल भी बंद बता रहा था। कवलपुर के एक व्यक्ति के फोन पर संपर्क करने पर वह नेपाल की तरफ होने की बात कहे। उसके बाद फोन भी बंद कर लिया। पुरंदरपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी।


इस संबंध में क्षेत्राधिकारी फरेंदा अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस खोजबीन में जुटी थी। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर नर्सरी के पास जंगल में शव होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त उमेश वर्मा के रूप में किया। मामले में रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed