{"_id":"6a93498818ea6a4065022cb3","slug":"body-of-laborer-found-hanging-in-suspicious-circumstances-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1433743-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव
Sun, 30 Aug 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
- एम्स थाना क्षेत्र का मामला, बगीचे में आम के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला शव
एम्स (गोरखपुर)। एम्स थाना क्षेत्र के सिक्टौर-रानीडीहा मार्ग पर भगता गांव के समीप बगीचे में शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मजदूर का शव आम के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। राहगीरों की सूचना पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान भगता गांव निवासी मोहन पासवान (40) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मोहन मजदूरी करते थे। उनके तीन बच्चे दीपक, गोलू और बेटी माला हैं। घर में मां तेतरी देवी और पत्नी गुड्डी देवी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, मोहन शुक्रवार को मजदूरी करने गए थे। वह अक्सर काम से लौटने में देर करते थे, इसलिए शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। रात में सिक्टौर-रानीडीहा मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने बगीचे में आम के पेड़ से एक व्यक्ति के लटके होने की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और परिजन को सूचना दी।
थाना प्रभारी महेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि रात में घटना की सूचना मिली थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्थिति स्पष्ट होगी। परिजन ने बताया कि मोहन शराब पीने के आदी थे।