फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Body of CISF jawan found near dam in Kalesar

Gorakhpur News: कालेसर में बांध के किनारे मिला सीआईएसएफ जवान का शव

Tue, 06 Oct 2026 03:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Body of CISF jawan found near dam in Kalesar
गोरखपुर। धनबाद में तैनात सीआईएसएफ जवान परमबीर यादव (38) का शव सोमवार सुबह कालेसर स्थित बोक्टा बरवार बांध के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। वह किराये की गाड़ी से धनबाद से अपने घर बाघागाड़ा लौट रहे थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब से मिले सीआईएसएफ के पहचान पत्र के आधार पर शव की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। बाघागाड़ा निवासी परमबीर यादव पुत्र दिनेश चंद्र यादव की तैनाती धनबाद में थी। परिजनों के मुताबिक वह धनबाद से किराये की गाड़ी से घर के लिए निकले थे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कालेसर के बोक्टा बरवार बांध के किनारे उनका शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी प्रतिमा यादव ने हत्या की आशंका जताते हुए गीडा थाने में तहरीर दी है। उन्होंने मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। परमबीर की शादी वर्ष 2010 में हुई थी। परिवार में पत्नी प्रतिमा यादव और बेटी रिया यादव हैं। जवान की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गीडा सीओ आभा सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed