{"_id":"69139c34e6d89e0b4b069783","slug":"blood-sample-collection-facility-started-from-10-phcs-of-the-city-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1131436-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर की 10 पीएचसी से शुरू हुई ब्लड सैंपल कलेक्शन सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर की 10 पीएचसी से शुरू हुई ब्लड सैंपल कलेक्शन सुविधा
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शहर के 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) से ब्लड सैंपल कलेक्शन की सुविधा शुरू हो गई है। इससे मरीजों को समय और मेहनत दोनों की बचत हो रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर की 10 पीएचसी पर ब्लड सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था शुरू की है। अब मरीज अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लड सैंपल दे सकते हैं। जांच जिला अस्पताल के सेंट्रल लैब में की जाती है, जहां आधुनिक उपकरणों से सभी परीक्षण किए जा रहे हैं। रिपोर्ट तैयार होने के बाद मरीज को ऑनलाइन और मोबाइल के माध्यम से इसकी जानकारी मिल जाती है। इस सुविधा से रिपोर्ट मिलने में देरी नहीं होती है। मरीजों को बार-बार जिला अस्पताल जाने की आवश्यकता भी नहीं पड़ती है।
शहर के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों को भी जल्द ही इस सुविधा से जोड़ा जाएगा। ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। इस पहल से स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और गति दोनों आई है।
विज्ञापन
- डॉ. राजेश झा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी