फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Blood mafia in Gorakhpur Police investigation tainted medical college administration giving clean chit

गोरखपुर में खून माफिया: पुलिस की जांच में दागी, मेडिकल कॉलेज प्रशासन दे रहा क्लीनचिट

Wed, 18 Oct 2023 11:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 18 Oct 2023 11:31 AM IST
सार

प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि जिस कर्मचारी की भूमिका इस मामले में सामने आई है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी तय है। संविदा के दोनों कर्मचारियों को हटा दिया था। पुलिस की जांच में जिस नए कर्मचारी का नाम आएगा, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Blood mafia in Gorakhpur Police investigation tainted medical college administration giving clean chit
BRD - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दूसरों की भलाई के नाम पर मजदूरों को गुमराह कर उनका खून बेचने वाले माफिया पर पुलिस का शिकंजा कस रहा है। आरोपियों पर जल्द ही गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी है। हालांकि पुलिस के लिए परेशानी वाली बात यह है कि उनकी जांच में जो भी कर्मचारी संदिग्ध मिल रहा है, बीआरडी मेडिकल कॉलेज की आंतरिक जांच में उसे क्लीनचिट मिल जा रही।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से मरीजों को निजी अस्पतालों में बेचने, खून बेचने आदि के मामले चर्चा में रहते थे। अमर उजाला ने सिलसिलेवार खबरें प्रकाशित कीं तब पुलिस-प्रशासन ने भी इस मामले में जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस की सख्त निगहबानी के चलते ही खून माफिया का पूरा नेटवर्क सामने आया।
विज्ञापन


जैसे ही यह मामला चर्चा में आया, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी अपनी तरफ से जांच के लिए टीम गठित कर दी। कॉलेज की टीम ने अपनी रिपोर्ट में कर्मचारियों को निर्दोष बताया। हालांकि, पुलिस की जांच में आरोपियों की हरकतें संदिग्ध दिखीं। जांच के दौरान ही यह बात सामने आई कि मेडिकल कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज ही डिलीट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: हत्या के जुर्म में 16 साल बाद अभियुक्त को आजीवन कारावास, गोरखपुर में भड़क गया था दंगा

इसके बाद पुलिस ने सीडीआर की मदद से जांच की तो एक और कर्मचारी पर संदेह गहरा गया। ब्लड बैंक के इस चिह्नित कर्मचारी की तलाश में पुलिस जुटी है। उधर, जब पुलिस प्रशासन ने सख्ती की तो आनन-फानन संविदा के दो कर्मचारियों को हटा दिया गया। मामला फिर चर्चा में आया तो उसे दबाने के लिए अलग-अलग कहानियां बताई गईं, लेकिन अब खबर है कि जैसे ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सूचना देगी, मेडिकल कॉलेज प्रशासन उस पर कार्रवाई करेगा।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में डेंगू जैसे लक्षण से युवती की मौत, छह नए संक्रमित मिले

प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि जिस कर्मचारी की भूमिका इस मामले में सामने आई है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी तय है। संविदा के दोनों कर्मचारियों को हटा दिया था। पुलिस की जांच में जिस नए कर्मचारी का नाम आएगा, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed