फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   blankets will be delivered to needy in a vehicle carrying garbage and silt

Exclusive: गोरखपुर में जरूरतमंदों के कंबल कूड़ा-सिल्ट वाली गाड़ी से पहुंचाएंगे...बीमारी फैलाएंगे

Wed, 03 Jan 2024 03:09 PM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Jan 2024 03:09 PM IST
सार

मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि शासन की मंशा के तहत गरीब, बेसहारा लोगों में कंबल वितरित करवाया जा रहा है। अगर कूड़ा-सिल्ट ढोने वाली गाड़ी से कंबल ले जाया जा रहा है तो यह गलत है। संबंधित जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की संस्तुति भी की जाएगी।

विज्ञापन
blankets will be delivered to needy in a vehicle carrying garbage and silt
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ठंड में जरूरतमंदों में वितरित करने के लिए लाए गए कंबल को नगर निगम की कूड़ा-सिल्ट ढोने वाली गाड़ी से पहुंचाया जा रहा है। मंगलवार को वार्ड नंबर 72 में वितरण के लिए कंबल को ले जाते जिसने भी देखा, उन्होंने नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल उठाया। चिकित्सकों का कहना है कि गंदगी में रखे कंबल से उसका इस्तेमाल करने वालों को एलर्जी और पेट संबंधित बीमारी हो सकती है।

विज्ञापन


हद तो यह है कि निगम के नए भवन के अंदर बैठक कर नगर आयुक्त जब स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेघर, गरीब, निराश्रित, असहाय लोगों को कंबल वितरित किए जाने का निर्देश दे रहे थे, तभी कीचड़ सनी गाड़ियों पर कंबल रखा जा रहा था, लेकिन कर्मचारियों की इस हरकत पर किसी की नजर नहीं गई।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे नगर निगम के नए भवन में एक कमरे में रखे प्लास्टिक में पैक कंबल बाहर निकाले गए। प्लास्टिक के तीन बोरों में इन कंबलों को रखा गया था। बोरे को सिलाई कर धागे से बांधा गया था। कुछ जगह से सिलाई खुली हुई थी और कंबल का कुछ हिस्सा बाहर की तरफ दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के कर्मचारियों ने कंबल को कूड़ा-सिल्ट ढोने वाली गाड़ी में रखा। पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि ये कंबल वार्ड नंबर 72 में जरूरतमंदों को बांटने के लिए ले जा रहे हैं। नगर निगम में सिल्ट ढोने वाली गाड़ी में जब ये कंबल रखे जा रहे थे तो उस वक्त अफसर अपने कार्यालय में ही मौजूद थे।

बांटने के लिए मंगवाए गए हैं 50 हजार कंबल
नगर निगम की तरफ से 50 हजार कंबल बांटने के लिए मंगवाए गए हैं। इन्हें वार्डों तक पहुंचाने का जिम्मा सुपरवाइजर और बांटने का जिम्मा स्थानीय पार्षद का है। मंगलवार को कई वार्डों में ये कंबल भेजे गए थे। ऐसे में एक ही दिन में मनमाने तरीके से गरीबों तक भेजे जाने वाले कंबलों को भेज दिया गया।



 

पार्षद पर कंबल रख लेने का लगा था आरोप
नगर निगम के एक तत्कालीन सपा पार्षद पर कंबल रख लेने का आरोप लगा था। इसे लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि पार्षद ने इससे इनकार किया था।

मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि शासन की मंशा के तहत गरीब, बेसहारा लोगों में कंबल वितरित करवाया जा रहा है। अगर कूड़ा-सिल्ट ढोने वाली गाड़ी से कंबल ले जाया जा रहा है तो यह गलत है। संबंधित जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की संस्तुति भी की जाएगी।

एमडी मेडिसिन डॉ पंकज ने कहा कि नाली की गंदगी या सिल्ट को गिराने के बाद उसे साफ करना बहुत जरूरी है। नहीं करने पर इनसे बैक्टीरिया के फैलने का खतरा बना रहता है। अगर किसी तरह यह बैक्टीरिया किसी भी स्वस्थ इंसान के संपर्क में आ गया तो डायरिया, पेट संबंधी अन्य बीमारियों का खतरा बन जाता है। स्किन पर भी एलर्जी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed