फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP workers celebrated and burst firecrackers after Pankaj Chaudhary was appointed as the state president.

Gorakhpur News: पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, फोड़े पटाखे

Mon, 15 Dec 2025 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated and burst firecrackers after Pankaj Chaudhary was appointed as the state president.
पंकज चौधरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बंधू सिंह पार्क के सामने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और
- भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर रहा जश्न का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों ने रविवार को जमकर जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़कर खुशी जताई। वहीं, व्यापारी समाज के लोगों ने भी खुशी जताई।
रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को जश्न का माहौल रहा। भाजपा जिला महामंत्री व पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ. आरडी सिंह ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जहां बूथ स्तर का कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय करता है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि पंकज चौधरी सामान्य कार्यकर्ता के रूप में जुड़ कर पार्षद से लेकर अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर गोरखपुर क्षेत्र को गौरवांवित किया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जगदीश चौरसिया, राजराम कन्नौजिया, ब्रह्मानन्द शुक्ल, कृष्ण पाल सिंह, स्वतंत्र सिंह, डॉ सदानन्द शर्मा, राम उजागिर शुक्ल, शत्रुघ्न कसौधन, केएम मझवार, नितिन बख्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
व्यापारियों ने पटाखे फोड़े, मनाई खुशी
गोरखपुर। पंकज चौधरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर व्यापारियों ने रविवार को बंधू सिंह पार्क के सामने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर खुशी मनाई। संयुक्त व्यापार मंडल के संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि पिछड़े समाज के जमीनी स्तर के नेता को प्रदेश की कमान सौंपकर शीर्ष नेतृत्व ने यह सिद्ध कर दिया है कि भाजपा ही पिछड़े समाज को सम्मान देती है। इस मौके पर सह संयोजक योगेंद्र नाथ दुबे, आदित्य गुप्ता, भोला अग्रहरि, गणेश वर्मा, राजेश नेभानी, संतोष अग्रवाल, मोहन अग्रहरि, गौरी शंकर सरावगी, विंध्यवासिनी अग्रहरि, प्रमोद अवस्थी, अशोक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
----
बर्डघाट व सराफा मंडल के पदाधिकारियों ने दी बधाई
गोरखपुर। बर्डघाट रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और सराफा मंडल ने बधाई दी। सराफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा ने कहा कि यह न केवल राजनीतिक जगत बल्कि उनके संगठन के लिए भी अत्यंत गौरव का विषय है, क्योंकि पंकज चौधरी, सर्राफा मंडल की ओर से संचालित श्री श्री राम लीला कमेटी, बर्डघाट के संरक्षक भी हैं। पंकज चौधरी का शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचना सराफा मंडल और रामलीला कमेटी के हर सदस्य के लिए सम्मान की बात है।
-
प्रदेश अध्यक्ष बनने पर व्यापारिक संगठनों में खुशी
गोरखपुर। पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने खुशी जताई है। घंटाघर चौराहे पर सराफा मंडल, किराना कमेटी, दवा विक्रेता समिति, कपड़ा व्यापारी रेडीमेड गारमेंट और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर आतिशबाजी कर खुशी जताई। इस दौरान उन्होंने लोगों को मिठाई भी खिलाई। इस अवसर पर मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक संगठन से नवीन चौरसिया, बक्शीपुर व्यापार मंडल से नारायण चौरसिया, उमेश अग्रहरि, मदन अग्रहरि, भोला प्रसाद अग्रहरी, संतोष गोयल, पंकज गोयल आदि मौजूद रहे।

-----

चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दी बधाई
चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को बधाई दी। कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी सफलता के शिखर पर पहुंचेगी। वे जमीन से जुड़े ऐसे नेता हैं जिन्हें आम से लेकर खास हर कोई पसंद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed