फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP tops in the booths of CM Yogi, Ramapati Ram...Sadal is heavy on Kamlesh

Gorakhpur News: सीएम योगी, रमापति राम के बूथों पर भाजपा 'अव्वल', कमलेश पर सदल पड़े भारी

Wed, 05 Jun 2024 10:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Jun 2024 10:53 AM IST
विज्ञापन
BJP tops in the booths of CM Yogi, Ramapati Ram...Sadal is heavy on Kamlesh
गोरखपुर सीट से जीतने के बाद रवि किशन ने गोरक्षनाथ मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया। - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव में वीआईपी बूथों पर कहीं-कहीं पक्ष में खूब वोट पड़े तो कोई अपने ही बूथ पर पार्टी के पक्ष में मतदान कराने में कामयाब नहीं हो पाया। मतगणना के दौरान वीआईपी के बूथों पर पड़े वोट के बारे में जानने को लेकर उत्सुक रहे।

विज्ञापन



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मतदान किया था। इस बूथ पर 566 मतदाताओं ने मतदान किया था, जिसमें भाजपा प्रत्याशी रवि किशन को 425 मत, सपा प्रत्याशी काजल निषाद को 131 एवं बसपा प्रत्याशी जावेद सिमनानी को महज तीन मत प्राप्त हुए, जबकि यहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या भी अच्छी है।
विज्ञापन


बांसगांव के प्रत्याशी कमलेश पासवान को अपने ही बूथ पर कम वोट मिले। सर्वाेदय किसान इंटर कॉलेज कौराम में बूथ संख्या 75 पर कमलेश ने मतदान किया था। यहां भाजपा को 164 मत, बसपा 150 मत और कांग्रेस के सदल प्रसाद को 336 मत प्राप्त हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP tops in the booths of CM Yogi, Ramapati Ram...Sadal is heavy on Kamlesh
भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद आतिशबाजी का नजारा - फोटो : अमर उजाला
उधर, संतकबीरनगर के खजनी विधान सभा क्षेत्र में पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी का गांव जुड़िया है। इसके बूथ संख्या 38 पर 358 मतदाताओं ने मतदान किया था। यहां भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद को 243 मत, सपा प्रत्याशी लक्ष्मी कांत उर्फ पप्पू निषाद को 90 मत एवं बसपा प्रत्याशी को नदीम अशरफ छह मत प्राप्त हुए।

गोरखपुर क्षेत्र की गोरखपुर ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 291 पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने मतदान किया। इस बूथ पर 511 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें भाजपा प्रत्याशी रवि किशन को 355 मत, सपा प्रत्याशी काजल निषाद को 144 मत एवं बसपा प्रत्याशी जावेद सिमनानी को छह मत प्राप्त हुए।

इसी तरह खजनी क्षेत्र के भाजपा विधायक श्रीराम चौहान महादेवा में रहते हैं। बूथ संख्या 188 पर 469 लोगों ने मतदान किया था। भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद को 233, सपा प्रत्याशी लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद को 165 मत एवं बसपा प्रत्याशी नदीम अशरफ 69 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed