{"_id":"616021268ebc3e62c66a0387","slug":"bjp-panna-committees-will-make-road-to-victory-easier","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2022: जीत की राह आसान बनाएंगी भाजपा की पन्ना समितियां, 100-100 सदस्य बनाने का मिला है लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2022: जीत की राह आसान बनाएंगी भाजपा की पन्ना समितियां, 100-100 सदस्य बनाने का मिला है लक्ष्य
Fri, 08 Oct 2021 04:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Oct 2021 04:14 PM IST
सार
बूथ के हर पन्ने के हिसाब से बनेगी पांच-पांच सदस्यीय समिति, हर सदस्य को बूथ के 60-60 लोगों को बनाना है पार्टी का सदस्य।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ की पन्ना समितियां भाजपा के जीत की राह आसान बनाएंगी। हर बूथ के एक पन्ने पर पांच-पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इन समितियों की जवाबदेही पन्ना प्रमुख के प्रति रहेगी। हर समिति को मतदाता सूची के एक-एक पन्ने से 60-60 लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। मतदाता सूची के हर पन्ने के हिसाब से पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। हर पन्ना प्रमुख को अपने ही बूथ पर 100-100 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य मिला है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बूथ जीतो-चुनाव जीतो की रणनीति पर काम किया जा रहा है। गोरखपुर, आजमगढ़ व बस्ती मंडल में विधानसभा की 62 सीटें हैं। इन मंडलों से जुड़े 10 जिलों में 25 हजार से ज्यादा बूथ हैं। हर बूथ के पन्ना प्रमुख नामित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
यह पहला मौका है, जब पार्टी के बड़े नेता, सांसद व विधायकों को पन्ना प्रमुख बनाया है। हर प्रमुख ने पन्ना समितियां भी बना दी हैं। पन्ना समिति पहली बार बनी है। पन्ना प्रमुख व पन्ना समितियां हर बूथ पर भाजपा की जीत का माहौल बनाएंगी। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम करेंगी। हर मतदाता बूथ पर जाकर वोट डाले यह भी सुनिश्चित करेंगी। अध्यक्ष ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा व उसके सहयोगी दलों को 46 सीटें मिली थीं। इस बार 50 से ज्यादा सीट जीतने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरना है।
विज्ञापन
Trending Videos
डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा यूपी में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाएगी। पुराने ढाई करोड़ सदस्यों का सत्यापन करेगी। इसकी शुरूआत जल्द केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। भाजपा का अभियान सफल रहा तो यूपी में सदस्यों की संख्या चार करोड़ हो जाएगी। क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र के दस जिलों में 25 लाख से ज्यादा नए सदस्य बनाए जाने हैं।