{"_id":"6214a08616e38f1ab2731dfa","slug":"bjp-national-president-jp-nadda-addressed-people-in-deoria-for-up-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: देवरिया में बोले जेपी नड्डा, इस साल के बजट में पीएम मोदी देंगे 60 लाख नौकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: देवरिया में बोले जेपी नड्डा, इस साल के बजट में पीएम मोदी देंगे 60 लाख नौकरियां
Tue, 22 Feb 2022 02:16 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 22 Feb 2022 02:16 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस साल के बजट में पीएम मोदी ने युवाओं को 60 लाख नौकरियां एक वर्ष में देना तय किया है। 25 हजार किमी सड़क एक साल में बनेगी, 20 हजार करोड़ रुपये इस पर खर्च होगा।
विज्ञापन
देवरिया में जनता को संबोधित करते जेपी नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-बस्ती मंडल में छठवें चरण के चुनाव (तीन मार्च) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दम लगाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवरिया जिले के रूद्रपुर में जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पांच साल में उत्तर प्रदेश में 10 नए विश्वविद्यालय, 78 कॉलेज खुले, 28 इंजीनियरिंग कॉलेज खुले हैं। पहले यूपी में 15 मेडिकल कॉलेज थे, अब 59 मेडिकल कॉलेज हैं। ये किसी प्रदेश में सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 2 एम्स भी खुले हैं।
उन्होंने कहा कि इस साल के बजट में पीएम मोदी ने युवाओं को 60 लाख नौकरियां एक वर्ष में देना तय किया है। 25 हजार किमी सड़क एक साल में बनेगी, 20 हजार करोड़ रुपये इस पर खर्च होगा। पीएम आवास योजना के तहत एक वर्ष में 80 लाख नए घर बनेंगे। 3.80 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया जाएगा। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश से माफियाराज समाप्त किया, गुंडाराज समाप्त किया और देशद्रोहियों को जेल में डाला। हमने तय किया है कि देवबंद , मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर और बहराइच में एंटी टेररिस्ट कमांडो सेंटर बनाएंगे।
विज्ञापन
कहा कि अखिलेश के समय में मुजफ्फरनगर दंगा हुआ, 93 लोग मारे गए और पांच हजार लोग घर छोड़कर भाग गए थे। 60 परिवारों ने कैराना से पलायन किया। लेकिन आज सब वापस आकर फिर से बस गए हैं। फर्क साफ है- सोच ईमानदार है, नेता दमदार और काम असरदार है। अभी कुछ दिन पहले अहमदाबाद में हुए बम धमाकों के आरोपी 38 लोगों को सजा ए मौत हुई है। उनमें एक व्यक्ति है मोहम्मद सैफ, उसके पिताजी शादाब अहमद समाजवादी पार्टी के सदस्य हैं और अखिलेश के साथ गले से गला मिलाकर काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि अभी चार दिन पहले अखिलेश ने पुलिस वालों को कहा कि ऐ पुलिस, ऐ पुलिस। ये पुलिस का मनोबल तोड़ रहे हैं और गुंडों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। आपको इनका मनोबल तोड़ना है और उत्तर प्रदेश का मनोबल बढ़ाना है। पिछले साल दो लोग लखनऊ में आतंकी गतिविधि कर रहे थे। ये स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में बम धमाके की योजना बना रहे थे। लेकिन यूपी एसटीएफ ने उन लोगों को पकड़ लिया। उसके बाद अखिलेश ने कहा कि मैं इस पर विश्वास नहीं करता हूं। क्या ऐसे लोगों को आप लाना चाहेंगे?

अखिलेश यादव पर साधा निशाना
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा शासन में उत्तर प्रदेश में माफिया-बाहुबली दन-दनाते थे। लेकिन अखिलेश ने आंखों में पट्टी बांध रखी थी। सीएम योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद माफिया-बाहुबली जेल में बंद हैं। अखिलेश के शासन में यूपी में करीब 200 दंगे हुए। पिछले 5 साल में यूपी में एक भी दंगा नहीं हुआ है।