{"_id":"61b089217a68b8148a4a8a06","slug":"bjp-mp-ravi-kishan-want-royalty-for-actor-like-hollywood-artists","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में रवि किशन ने उठाई मांग: बोले- हॉलीवुड की तरह भारतीय सिनेमा में काम करने वाले कलाकारों को भी मिलनी चाहिए रॉयल्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद में रवि किशन ने उठाई मांग: बोले- हॉलीवुड की तरह भारतीय सिनेमा में काम करने वाले कलाकारों को भी मिलनी चाहिए रॉयल्टी
Wed, 08 Dec 2021 04:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 08 Dec 2021 04:44 PM IST
सार
रवि किशन ने कहा कि फिल्मों में काम करने वाले कलाकारों को पारिश्रमिक एक बार ही मिलता है जबकि उसको प्रदर्शित कर लोग बराबर इनकम अर्जित करते है पर कलाकार खाली हाथ रहता है। ऐसे में उन्हें रॉयल्टी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर सदर भाजपा सांसद रवि किशन ने बुधवार को लोकसभा में मांग की कि फिल्म जगत के कलाकारों को पर्दे पर उनके दिखने की अवधि अनुरूप रॉयल्टी मिलनी चाहिए। रवि किशन ने कहा कि फिल्मी दुनिया के कलाकारों को बहुत उम्मीद है कि भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे स्वर्गीय अरुण जेटली, स्वर्गीय सुषमा स्वराज ने संगीतकारों के लिए रायल्टी सुविधा दिलाने की अहम मांग की थी, जिसके आधार पर सांगीतकारों को निर्धारित दर से रायल्टी सुविधा आज प्राप्त है।
विज्ञापन
ऐसे ही एक कलाकार जब फिल्म बनाता है तो फिल्म बनने के दौरान और फिल्म जब तक चलती है तब तक उसके द्वारा एक निर्धारित आय होती है परंतु इसके उपरांत जब-जब पर्दे पर फिल्म प्रसारित होती है तो उसके बदले में फिल्म के कलाकार को कुछ भी नहीं मिलता है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि आज जरूरत है हॉलीवुड की तर्ज पर देश के किसी भी भाषा में फिल्म बनाने वाले कलाकार को भी जब-जब फिल्में प्रदर्शित होती है तो उसकी आय का निश्चित प्रतिशत धनराशि रायल्टी के रूप में कलाकारों को भी प्राप्त हो।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि हमारी सरकार से गुजारिश है कि हम कलाकारों की इस मांग को गंभीरता पूर्वक विचार करें और कलाकारों की इस सुविधा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी करें। फिल्म इडस्ट्रीज से जुड़े हिंदी, तेलगु, भोजपुरी, उड़िया, मराठी जिस भी भाषा के कलाकार हैं, उनकी रायल्टी सुनिश्चित हो।