फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP MP Ravi kishan participate in Sports Council program of Gorakhpur University

सांसद रवि किशन ने दिलाया भरोसा, कहा- 'खेलों में करें नाम रोशन, मैं मदद के लिए तैयार हूं'

Thu, 23 Jul 2020 08:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Jul 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Ravi kishan participate in Sports Council program of Gorakhpur University
सांसद रवि किशन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

आप लोगों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आप खेल में नाम रोशन करें। सभी को सारी सुविधाएं प्रदान करने के लिए मैं तैयार हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कहते हैं कि जो खेलेगा वही खिलेगा। मुख्यमंत्री खिलाड़ियों को निखारने के लिए हर तरह का प्रोत्साहन दे रहे हैं। आप ज्यादा से ज्यादा मेहनत करें, अपनी फिटनेस पर ध्यान दें और प्रैक्टिस करें।

विज्ञापन


यह बातें सदर सांसद रवि किशन ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कही। वे गोरखपुर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद द्वारा खिलाड़ियों एवं चेयरपर्सन के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी को बहुत सावधानी बरतनी है। संसद के आगामी सत्र में वर्तमान संकट की परिस्थिति में खिलाड़ियों के लिए रोडमैप बनाए जाने की बात उठाऊंगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- बीमा कंपनियों के पास 'लावारिस' तो नहीं पड़े हैं आपके पैसे, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं क्लेम
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें हर जरूरी आधारभूत संरचना मुहैया कराने में सांसद की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो. संगीता पांडेय ने महिला खिलाड़ियों के लिए फेलोशिप और भारतीय समाजशास्त्र परिषद की ओर से कार्यक्रम आयोजित कराने का सुझाव दिया।

सांसद ने क्रीड़ा परिषद से मांगा प्रस्ताव

क्रीड़ा परिषद के सचिव प्रो. विजय चहल ने खेलो इंडिया के तहत क्रीड़ा परिषद को फंड दिलाने की मांग की। इस दौरान पूर्णिमा पांडेय, प्रद्युम्न सिंह, अंकिता, नवनीत सिंह, दीक्षा, अंकिता, पूनम पांडेय, शुभम गोविंद राव, संदीप यादव आदि ने बॉक्सिंग, रनिंग ट्रैक सिंथेटिक, क्रिकेट कोच, फेलोशिप अवार्ड को लेकर सुझाव दिए। सांसद ने इन सुझावों पर विचार करने का आश्वासन दिया। आभार ज्ञापन डॉ. मनीष पांडेय ने किया।

इसे भी पढ़ें- खतरे के निशान से 56 सेमी ऊपर बह रही है राप्ती नदी, बेकाबू हो सकते हैं हालात

इस अवसर पर प्रो. सुधा यादव, प्रो. शिखा सिंह, प्रो. उमेश यादव, प्रो. सुभी धुसिया, प्रो.  दिनेश यादव, प्रो. अनिल यादव, प्रो. प्रत्युष दूबे, डॉ. राजवीर सिंह, डॉ. प्रभुनाथ प्रसाद, डॉ. टीएन मिश्रा, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. लक्ष्मी मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

संवाद कार्यक्रम में सांसद रवि किशन ने खिलाड़ियों और शिक्षकों के सुझाव सुने और क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ला से सुझाव मांगा। कहा कि मुझे प्रस्ताव शीघ्र भेजें, ताकि मैं इसके लिए प्रयास कर सकूं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed