{"_id":"5f6724a48ebc3e30a102039c","slug":"bjp-mp-ravi-kishan-gave-70-thousand-rupees-to-help-in-sunil-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबी की वजह से इस शख्स का नहीं हो पा रहा था इलाज, सांसद रवि किशन ने बढ़ाया मदद को हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबी की वजह से इस शख्स का नहीं हो पा रहा था इलाज, सांसद रवि किशन ने बढ़ाया मदद को हाथ
Sun, 20 Sep 2020 03:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 20 Sep 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
परिजनों के साथ घायल सुनील (इनसेट में सांसद की फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के उरुवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत हमीदपुर के राजस्व ग्राम मुहम्मदपुर निवासी सुनील के इलाज में मदद के लिए सदर सांसद रवि किशन ने हाथ बढ़ाया है। उनके पीआरओ ने पीड़ित से बात कर मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
35 वर्षीय सुनील पांच माह पहले हादसे में घायल हो गया। उसकी रीड़ और बाएं पैर की हड्डी टूट गई जिससे वे विस्तर पर हैं। गरीबी की वजह से जैसे-तैसे पांच महीने तक इलाज चला। परिवार पर 70 हजार रुपये का कर्ज भी हो गया। डॉ. ने इसके लिए ऑपरेशन जरूरी बताया। यह सुन परिवार वाले चिंतित हैं क्योंकि उनके पास अब इलाज के लिए पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन
14 सितंबर को अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लेते हुए पीआरओ पवन दुबे ने सांसद रवि किशन को इससे अवगत कराया। सांसद ने पीआरओ को निर्देशित किया कि वे पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करें। पीआरओ ने फोन पर सुनील से बात की और इलाज से संबंधित सभी पेपर उनके कार्यालय उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि किसी अच्छे अस्पताल से खर्च का बजट बनवा लें जिससे पता चल सके कि इलाज में कितना खर्च होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज में जितनी धनराशि लगेगी वह अस्पताल के खाते में भेजवा दी जाएगी।