{"_id":"627203bdaeb63f5dfd4942b5","slug":"bjp-mla-rajesh-tripathi-helped-injured-people-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सड़क हादसे में तीन लोग घायल, विधायक ने एंबुलेंस बुलाकर भेजा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सड़क हादसे में तीन लोग घायल, विधायक ने एंबुलेंस बुलाकर भेजा अस्पताल
Wed, 04 May 2022 10:10 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 May 2022 10:10 AM IST
विज्ञापन
राजेश त्रिपाठी। (फाइल)
- फोटो : fb @rajesh tripathi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के लखनापार गांव के पास मंगलवार देर शाम बाइक दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए। सीएचसी बड़हलगंज मे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सिकों ने दो व्यक्तियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज थाना में शाम सात बजे अमरनाथ, गोरख प्रसाद व दीनानाथ यादव बाइक से आजमगढ़ से अपने घर मंझरिया आ रहे थे। इस बीच लखनापार मंदिर के पास अज्ञात पिकप ने बाइक को ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
उसी समय मकरंदपुर से एक कार्यक्रम से लौट रहे विधायक राजेश त्रिपाठी ने खून से लथपथ सड़क पर तड़प रहे घायलों को देखकर अपनी गाड़ी रुकवा कर तुरंत एंबुलेंस बुलवाया व घायलों को सीएचसी बड़हलगंज लाए।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सिकों ने 42 वर्षीय अमरनाथ दलित व 50 वर्षीय दीनानाथ यादव की हालत गंभीर बताते हुये जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एक ही बाइक पर तीनों सवार थे और हेलमेट नहीं लगाए थे।