फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP leader and son arrested for stealing 1.38 crores

Gorakhpur News: 1.38 करोड़ हड़पने की आरोपी भाजपा नेत्री और बेटा गिरफ्तार, बिजनौर में की थी धोखाधड़ी

Sat, 24 Dec 2022 10:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 24 Dec 2022 10:14 AM IST
सार

मोहित की शादी बिजनौर में हुई है। उसने अपनी पत्नी के करीबियों से पहले नजदीकियां बढ़ाई और फिर उन्हें जालसाजी का शिकार बना लिया है। पीड़ितों ने पहले पत्नी से ही शिकायत की थी, लेकिन उसने मदद कर पाने में असमर्थता दिखाई। इसके बाद पीड़ितों ने एसपी सिटी से मुलाकात की।

विज्ञापन
BJP leader and son arrested for stealing 1.38 crores
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिजनौर के व्यापारियों से 1.38 करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में शुक्रवार को शाहपुर पुलिस ने भाजपा नेत्री सुभद्रा नंद गुप्ता व उनके बेटे मोहित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पेट्रोल पंप, नौकरी दिलाने व डिजिटल राशन कार्ड केंद्र दिलवाने के नाम पर रुपये हड़पे हैं।

विज्ञापन


आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने तीन व्यापारियों की तहरीर पर अलग-अलग केस दर्ज कर शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। खबर है कि गिरोह में कई अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। दोनों आरोपी नंदानगर निवासी है। सुभद्रा नंद गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की मालवीय नगर की मंडल अध्यक्ष है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिजनौर के नजीबाबाद थानाक्षेत्र के सुभाषनगर कॉलोनी निवासी जसराम सिंह ने शुक्रवार को शाहपुर पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि नंदानगर निवासी मोहित गुप्ता की शादी बिजनौर जिले में हुई है। उसकी पत्नी मेरी बेटी की सहेली है। घर आते-जाते जान पहचान होने पर मोहित ने पेट्रोल पंप दिलाने का झांसा देकर अपने खाते में 63.71 लाख रुपये जमा करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसके अलावा बिजनौर के हल्दौर थानाक्षेत्र स्थित हरदासपुर गढ़ी गांव निवासी प्रदीप कुमार से डिजिटल राशन कार्ड की एजेंसी दिलाने के नाम पर  66.25 लाख व किरतपुर थानाक्षेत्र के गंगावाला गांव निवासी अंकित कुमार ने क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर 8.53 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर मोहित ने यह कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा कि उसकी मां भाजपा महिला मोर्चा की नेता है। पुलिस से शिकायत करने पर कुछ नहीं होगा। मोहित का साथी आजमगढ़ जिले का रहने वाला बच्चा सिंह भी फोन करके जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अपनी पत्नी के करीबियों से ही की जालसाजी
मोहित की शादी बिजनौर में हुई है। उसने अपनी पत्नी के करीबियों से पहले नजदीकियां बढ़ाई और फिर उन्हें जालसाजी का शिकार बना लिया है। पीड़ितों ने पहले पत्नी से ही शिकायत की थी, लेकिन उसने मदद कर पाने में असमर्थता दिखाई। इसके बाद पीड़ितों ने एसपी सिटी से मुलाकात की। एसपी के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जालसाजी के आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में गिरोह में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की बात समाने आई है। पुलिस टीम उनकी तलाश में लगी है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed