फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP IT department and social media cell active for Gorakhpur assembly election campaign

यूपी मिशन 2022: भाजपा के वर्चुअल योद्धा तैयार, आईटी विभाग व सोशल मीडिया सेल सक्रिय

Sun, 09 Jan 2022 03:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 09 Jan 2022 03:50 PM IST
सार

मोबाइल फोन, इंटरनेट व सोशल मीडिया के जरिए, एक-एक मतदाता तक पहुंचने की व्यवस्था है। बूथ स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप काम कर रहा है।

विज्ञापन
BJP IT department and social media cell active for Gorakhpur assembly election campaign
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

रोड शो, रैली, जनसभा व जुलूसों पर पाबंदी के बाद भाजपा का आईटी विभाग व सोशल मीडिया सेल सक्रिय हो गया है। भाजपा के वर्चुअल योद्धा पूरी तरह से तैयार हैं। वीडियो कांफ्रेसिंग का सेटअप तैयार है। वर्चुअल महारैली भी कराई जा सकेगी। इससे एक साथ पांच लाख लोगों को जोड़ने की व्यवस्था है। आईटी विभाग के संयोजक अनादि प्रिय पाठक का कहना है कि डिजिटल वर्ल्ड में भाजपा की मजबूत उपस्थिति है। चुनाव प्रचार अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान आईटी विभाग व सोशल मीडिया टीम ने अपना विस्तार किया है। यह पहला मौका है, जब मंडल स्तर पर आईटी विभाग व सोशल मीडिया सेल का गठन किया गया है। संयोजक का कहना है कि क्षेत्र, जिला, महानगर के साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र में टीम की सक्रियता है। मोबाइल फोन, इंटरनेट व सोशल मीडिया के जरिए, एक-एक मतदाता तक पहुंचने की व्यवस्था है। बूथ स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप काम कर रहा है।
विज्ञापन


आईटी विभाग के सह संयोजक अनुभव बाजपेयी ने बताया कि एक साथ सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर नोटिफिकेशन भेजे जाते हैं। जो लोग रैली, जनसभा या कांफ्रेंसिंग से जुड़ते हैं, उन सबको ट्रैक किया जाता है। वीडियो कांफ्रेंसिंग का जो सेटअप लगा है, उससे एक साथ पांच हजार लोगों को जोड़ा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘कोरोना की चुनौती से निपटने को तैयार’

सोशल मीडिया सेल के सह संयोजक पीयूष मिश्रा ने कहा कि कोरोना की चुनौती से निपटने के लिए भाजपा की टीम पूरी तरह से तैयार है। अब हर युवा, महिला व लोगों के हाथ में स्मार्ट फोन है। सबकी सोशल मीडिया पर सक्रियता है। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के कामकाज से जनता खुश है। सकारात्मक माहौल बनाया गया है। इसे आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed