अंबुज मणि उर्फ रीशु हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। तिवारीपुर थाना पुलिस ने रविवार को तीन सप्ताह से भागे मुख्य आरोपी अब्दुल अहद खान उर्फ बिट्टू को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और एक डंडा बरामद किया है।
2 of 8
अंबुज हत्याकांड
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया पर पुलिस
पूछताछ में हत्या का कारण रुपये के लेन-देन का विवाद सामने आया है। दो अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। बिट्टू को दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
3 of 8
अंबुज हत्याकांड
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूर्य विहार कॉलोनी निवासी अंबुज मणि (20) की निर्मम हत्या के बाद से ही करीमनगर पोखर भिंडा निवासी बिट्टू भागा हुआ था। उसकी गिरफ्तारी के लिए गोरखपुर से लेकर नेपाल सीमा तक पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
4 of 8
अंबुज हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर की रात अंबुज को उसके दोस्त आयुष सिंह, सदरे आलम और बिट्टू बहाने से घर से बाहर ले गए थे। चिलुआताल क्षेत्र में शराब पीने के दौरान पिस्टल खरीदने के लिए दिए गए रुपये को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों ने मिलकर अंबुज की हत्या की साजिश रच डाली।
5 of 8
अंबुज का शव घर आने के बाद जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में बिट्टू ने बताया कि रुपये लौटाने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उसने दावा किया कि सीधा लेनदेन आयुष सिंह से था और गला काटने की वारदात उसी ने अंजाम दिया। पुलिस की पूछताछ में बिट्टू ने बताया कि पहले मारपीट हुई, फिर कुल्हाड़ी से अंबुज की गर्दन काट दी गई।