{"_id":"6440d8040c72a21da304ba8d","slug":"bis-team-will-tell-real-whereabouts-of-fake-hallmarking-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीआईएस की टीम बताएगी फर्जी हॉलमार्किंग का असली ठिकना, जेवरों की जांच करेगा भारतीय मानक ब्यूरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीआईएस की टीम बताएगी फर्जी हॉलमार्किंग का असली ठिकना, जेवरों की जांच करेगा भारतीय मानक ब्यूरो
Thu, 20 Apr 2023 11:43 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:43 AM IST
सार
सराफा बाजार के व्यापारियों के अनुसार, बीआईएस की टीम पंजीकृत हॉलमार्क वालों की ही जांच करेगी। ऐसे में फर्जी हॉलमार्क कहां लगा था ये पता चल पाने की संभावना थोड़ी कम है। क्योंकि बाजार में पिछले दस वर्षों में कई ऐसे व्यापारी आ चुके हैं, जो खुद अपने पास हॉलमार्क (पेस्टिंग) मशीन रखे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सराफा बाजार में पिछले दिनों फर्जी हॉलमार्किंग का मामला सामने आया था। इस मामले में एक सराफा व्यापारी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद पुलिस अब जांच कर रही है कि आखिर नकली सोने के गहनों पर हालमार्क कहां लगाया गया था?
विज्ञापन
इसमें सहयोग के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की टीम भी गोरखपुर आ सकती है। उनके विधि वैज्ञानिक जब्त किए गए आभूषणों पर हॉलमार्क की जांच करेंगे। मामले में सराफा बाजार के चार हॉलमार्किंग सेंटरों के संचालकों का बयान पहले ही दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सुबह सात बजे ही दोपहर के 12 बजे जैसी धूप का ताप, बरस रही आग
विज्ञापन
सराफा बाजार के व्यापारियों के अनुसार, बीआईएस की टीम पंजीकृत हॉलमार्क वालों की ही जांच करेगी। ऐसे में फर्जी हॉलमार्क कहां लगा था ये पता चल पाने की संभावना थोड़ी कम है। क्योंकि बाजार में पिछले दस वर्षों में कई ऐसे व्यापारी आ चुके हैं, जो खुद अपने पास हॉलमार्क (पेस्टिंग) मशीन रखे हैं।
इसकी जानकारी इन्होंने बीआईएस को भी नहीं दी है। दुकान से ही चोरी छिपकर हॉलमार्किंग कर आभूषण बेच रहे हैं। इन्हीं के सहारे अमर जौहरी जैसे व्यापारी सोने-चांदी के आभूषणों पर फर्जी हॉलमार्क का काम करते हैं। विवेचक संतोष सिंह ने बताया कि इस मामले में बीआईएस को पत्र लिखा गया है। टीम के परीक्षण और रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।