फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bike riding youth molested the girl, beat her when she protested

Gorakhpur News: बाइक सवार युवकों ने युवती से की छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

Tue, 27 Aug 2024 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth molested the girl, beat her when she protested
सहजनवां क्षेत्र का मामला, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहजनवां। घघसरा-भरपही मार्ग पर दोस्त के साथ जा रही युवती से बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर भीटी रावत चौराहे पर युवती को घेर लिया और हेलमेट से उसे मारकर घायल कर दिया। युवती का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सोमवार को उसके पिता की तहरीर पर आरोपी बसिया निवासी अभिषेक विश्वकर्मा व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया।


जानकारी के अनुसार, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती संतकबीरनगर जनपद निवासी अपने एक दोस्त के साथ रविवार की शाम बाइक से घर जा रही थी। आरोप है कि कसरवल के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और उससे छेड़छाड़ करने लगे। दोस्त और युवती ने विरोध किया तो गाली-गलौज करने लगे। किसी तरह दोनों भीटी रावत चौराहे पर पहुंचे। यहां युवकों ने घेरकर उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद युवती को चौराहे पर ही हेलमेट से मारने लगे। बचाव के लिए गए दोस्त को भी पीट दिया। युवक-युवती को पीटता देख आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग गए। परिजनों ने घायल युवती को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर सहजनवां पुलिस जांच कर रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी और पीड़ित पक्ष में पहले से संबंध था। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed