फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bike riding youth dies due to car collision

Gorakhpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 28 Jan 2024 04:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to car collision
खोराबार इलाके में हुआ हादसा, कार को पुलिस ने कब्जे में लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खोराबार (गोरखपुर)। खोराबार थाना क्षेत्र के कुईं बाजार गांव के पास शनिवार सुबह कार की चपेट में आने से बाइक सवार संजीव यादव (18) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने कार लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया। पुलिस कार को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, खोराबार क्षेत्र के कुईं बाजार निवासी संजीव यादव (18) पुत्र सरवन यादव शनिवार सुबह करीब 10.50 बजे गांव में स्थित घर से बांध के किनारे स्थित अपने मकान पर जा रहा था। वह बांध पर पहुंचा कि कौड़ीराम की तरफ से जा रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

परिजनों और आसपास के लोग उसे खोराबार पीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों ने दौड़ाकर कार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कार में सवार लोग तरकुलहा दर्शन करने जा रहे थे। संजीव कक्षा दसवीं का छात्र था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed