फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bike rider fell down from the bridge due to four wheel

Gorakhpur News: धर्मशाला पुल पर चार पहिया की टक्कर से पुल से नीचे गिरे बाइक सवार,

Mon, 15 May 2023 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Bike rider fell down from the bridge due to four wheel
पिता की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन


0- दाऊदपुर के रहने वाले राजेश की सड़क दुर्घटना में मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

0- मृतक राजेश पेशे से एलआईसी का काम करते थे, मांगलिक कार्यक्रम से घर आते समय हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। शहर के धर्मशाला पुल के पास तेज रफ़्तार से आ रही चार पहिया वाहन की टककर से बाइक

सवार पुल से नीचे गिर पड़े। बाइक पर पीछे बैठे पिता की मौके पर मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया । बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पिता और बेटा मांगलिक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे ।

घटना रविवार रात करीब दस बजे की है । दाउदपुर के राजेश कुमार मिश्रा अपने पुत्र रित्विक मिश्रा के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम के बाद घर आ रहे थे। धर्मशाला पुल पर पीछे से तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। पीछे बैठे पिता राजेश मिश्रा पुल से नीचे उछालकर जा गिरे। मौके पर ही उनकी मौत गई।
विज्ञापन


राजेश, एलआईसी का काम करते थे।

वही बाइक चला रहा बेटा पुल के नीचे पुलिस चौकी के पेड़ से जा टंगा। अचानक हादसे से पुलिसकर्मी भी अवाक रह गए। लड़के को किसी तरफ पेड़ से नीचे उतरा और सड़क किनारे जाकर देखा तो पिता मृत पड़े थे। पुलिस वालों ने घायल बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया और पिता के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस वालों की सूचना पर ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक राजेश का परिवार संयुक्त परिवार है। सभी पांचों भाई एक साथ एक ही आवास में रहते हैं। घटना के बाद की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




0- घायल बेटे को परिजनों ने भारती करवाया निजी अस्पताल में

घायल बेटे को परिवार वालों ने जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया। परिजनों ने बताया कि जिला अस्पताल में देर रात सिटी स्कैन और अन्य सुविधाएं नहीं थी। परिवार में एक मौत होने के बाद किसी प्रकार का खतरा नहीं लिया सकता था। फिर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।




0- परिजन उम्रदराज, मौत की बात छुपाई

परिवार में एक की मौत और जवान लड़के के घायल होने की घटना ने सभी तो हिला दिया। परिवार में राजेश मिश्रा की दादी 90 वर्ष की हैं और दादा की उम्र भी ऐसे ही लगभग 95 वर्ष है। परिजन पूरी रात उनसे इस घटना को छिपाकर रित्विक का इलाज और मृतक के अंतिम संस्कार के साथ पुलिस की कार्रवाई की तैयारी करवाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed