{"_id":"6107e085f0952c4eff3bcbdf","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-bolero-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, रिश्तेदारी से घर आते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, रिश्तेदारी से घर आते समय हुआ हादसा
Mon, 02 Aug 2021 05:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 02 Aug 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जिले में बघौचघाट थाना क्षेत्र के मदीना बाजार के पास रविवार की रात में बोलेरो वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के तिरमासाहुन टोला तुरहा पट्टी निवासी ऋषिकेश राव पुत्र वीरेंद्र राव 22 वर्ष अपने रिश्तेदार अजय राव को रविवार की रात करीब 12 बजे देवरिया से बाइक पर बैठा कर अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान बघौचघाट-पथरदेवा मार्ग पर मदीना बाजार के समीप सामने से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गए। जिसमें ऋषिकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरा अजय सिंह भी चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी, जहां इलाज के दौरान ऋषिकेश की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मां गायत्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक समेत बोलेरो को थाने लाई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।