फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bike, mobile, cash loot after beating AC mechanic

एसी मैकेनिक को मारपीट कर बाइक, मोबाइल, नकदी लूटा

Fri, 12 Feb 2021 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bike, mobile, cash loot after beating AC mechanic
एसी मैकेनिक को पीटकर बाइक, मोबाइल, नकदी लूटी
विज्ञापन

गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के करमहा गांव की पुलिया के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने बुधवार की रात करीब 9 बजे मारपीट कर एसी मैकेनिक हरिकेश की बाइक, मोबाइल और तीन हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों की पिटाई से हरिकेश बेहोश हो गए। होश आने पर परिवार और पुलिस वालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस गुलरिहा, चिलुआताल के सीमा विवाद में उलझ गई लेकिन फिर गुलरिहा थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल इलाके के अमवा निवासी हरिकेश एक प्राइवेट कंपनी में एसी मैकेनिक का काम करते हैं। बुधवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे उन्होंने बंजरहा तिराहे पर अंडा खाया और फिर बाइक से घर की ओर जाने लगे। अभी वह करमहा गांव की पुलिया के पास पहुंचे थे कि वहां मौजूद तीन बदमाशों ने आवाज दी। कोई परिचित है, यह सोचकर उन्होंने बाइक की रफ्तार धीमी कर दी। इतने में बदमाश आए और डंडे से हमला कर दिए। उनकी तब तक पिटाई की जब तक वह बेेहोश नहीं हो गए। बेहोश होने पर बदमाश बाइक, मोबाइल और जेब में रखे तीन हजार रुपये लेकर फरार हो गए। करीब आधे घंटे बाद होश आने पर एक राहगीर के मोबाइल से भाई को घटना की सूचना दी। भाई ने पुलिस को लूट की जानकारी दी। इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed